{"_id":"677aa135a5bc10854601e8b5","slug":"jaipur-news-the-election-process-of-district-heads-will-be-completed-in-the-state-by-january-9-madan-rathod-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : प्रदेश में 9 जनवरी तक पूरी हो जाएगी जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया - मदन राठौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : प्रदेश में 9 जनवरी तक पूरी हो जाएगी जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया - मदन राठौड़
Sun, 05 Jan 2025 08:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:41 PM IST
सार
भाजपा में संगठन स्तर पर चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जल्द ही मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है और जल्द ही जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक निश्चित समय बाद बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक निर्वाचन पद्धति के आधार पर बनाए जाते हैं। वर्तमान में भी पार्टी में संगठन पर्व निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। बूथ समिति का निर्विरोध प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद 8 से 9 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
राठौड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे, फिर कार्यकारिणी बनाई जाएगी और कार्यों का वितरण होगा तब कार्यों के विभाजन के साथ पार्टी प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। पार्टी में कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करें, क्षेत्र में अपने संपर्क व्यापक बनाएं और देशहित व समाज हित की भावना के साथ सबके विकास में सहयोग करें, इसी धारणा के साथ सभी को कार्य विभाजन किया जाता है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में कांग्रेसी नेताओं को केवल आंदोलन ही करना है। गहलोत और पायलट गत सरकार में भी व्यवस्थित रूप से कार्य नहीं कर पाए और अब विपक्ष में रहकर भी विपक्ष की भूमिका सही नहीं निभा पा रहे हैं। गहलोत सरकार के सभी फैसले या तो चंद लोगों को खुश करने वाले थे या फिर जनता के खिलाफ थे। उन्होंने एक विधानसभा वाले क्षेत्र को जिला बना दिया, जबकि कहीं 8 से 11 विधानसभा वाला क्षेत्र जिला है, कहीं 3.5 लाख जनसंख्या पर जिला बना दिया तो कहीं 22 लाख की जनसंख्या पर जिला है। ऐसे में उनके निर्णय अप्रासांगिक और अतार्किक थे।
विज्ञापन
उन्होंने आगामी बजट को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में चुनावी घोषणों को शामिल करते हुए उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र में से करीबन 50 फीसदी वादों को पूरा कर दिया और शेष वादों को भी पूरा करने के लिए कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं।