{"_id":"671d1817646b90407003c3da","slug":"jaipur-news-terminal-1-of-jaipur-airport-started-again-after-years-cm-inaugurated-it-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: वर्षों बाद फिर शुरू हुआ जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, यहां मिलेगी गुलाबी नगर के हैरिटेज की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: वर्षों बाद फिर शुरू हुआ जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, यहां मिलेगी गुलाबी नगर के हैरिटेज की झलक
Sat, 26 Oct 2024 09:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस टर्मिनल को आधुनिक रूप देकर लगभग 11 वर्षों के बाद यात्रियों के लिए पुनः शुरू किया गया है। इस दौरान अडानी समूह के गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
टर्मिनल-1 का फीता काटकर शुभारंभ करते सीएम भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 फिर से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार गांव की शोभा खेत बता देता है। वैसे ही जयपुर शहर की शोभा यह टर्मिनल-1 बता देगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल-1 का लोकार्पण हमारे प्रदेश के विकास और उन्नति का प्रतीक है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाएगा और राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री क्षमता बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख होगी
शर्मा ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे की मौजूदा यात्री क्षमता लगभग 65 लाख है जो आने वाले समय में बढ़कर 3 करोड़ 80 लाख हो जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेरिटेज लुक वाला टर्मिनल-1 जयपुर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को प्रदेश की सुंदर संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाएगा। शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसम्बर को होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पूरी दुनिया से मेहमान जयपुर आएंगे तो इस सुंदर टर्मिनल का अनुभव लेंगे। शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट की अंतरराष्ट्रींय मीट के दौरान उन्होंने संबंधित देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने एअरलांइस की जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट की व्यवस्था करें।
टर्मिनल-1 पर विकास और विरासत का संगम
आधुनिक और हेरिटेज स्वरूप वाला टर्मिनल-1 विकास और विरासत का संगम है। यहां प्रस्थान क्षेत्र में 10 तथा आगमन क्षेत्र में 14 इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 10 चेक-इन काउंटर भी होंगे। इसके अलावा ड्यूटी फ्री आउटलेट्स, मेडिकल रूम, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा तथा लाउंज जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।