फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: ‘Swarn Prasadam’- Jaipur’s Most Expensive Festive Sweet Made with Chilgoza and Gold

Jaipur News: एक लाख रुपये किलो में बिक रही है 'स्वर्ण प्रसादम', जानें ऐसा क्या खास है इस मिठाई में

Sat, 18 Oct 2025 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:05 AM IST
सार

दीपावली के मौके पर जयपुर में 1 लाख 11 हजार रुपये किलो वाली मिठाई बाजार में आई है। क्यों है इस मिठाई की इतनी ज्यादा कीमत, क्या है खास, जानें यहां
 

विज्ञापन
Jaipur News: ‘Swarn Prasadam’- Jaipur’s Most Expensive Festive Sweet Made with Chilgoza and Gold
जयपुर के बाजार में एक लाख रुपये किलो की मिठाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में एक मिठाई की दुकान ने दीपावली और त्योहारी सीजन के मौके पर भारत की सबसे महंगी मिठाई ‘स्वर्ण प्रसादम’ बाजार में उतार दी है। इस मिठाई की कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये रखी गई है। दुकान की मालिक अंजलि जैन ने बताया कि यह मिठाई न सिर्फ स्वाद में खास है, बल्कि पैकेजिंग और रूप में भी बेहद प्रीमियम है।
विज्ञापन


स्वर्ण प्रसादम को एक गहनों के बॉक्स में पैक किया गया है और इसकी बनावट में सबसे महंगी और प्रीमियम ड्राय फ्रूट चिलगोजा का इस्तेमाल किया गया है। मिठाई में 24 कैरेट का शुद्ध सोना, जिसे स्वर्ण भस्म या गोल्ड ऐश भी कहा जाता है, मिलाया गया है। इसके अलावा मिठाई पर जैन मंदिर से प्राप्त गोल्ड वर्क भी किया गया है, जो पशु क्रूरता मुक्त है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 20 या 21 अक्टूबर कब मनाएं दिवाली? जानिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि जैन ने बताया कि मिठाई के ऊपर के हिस्से में केसर लगाया गया है और चिलगोजा के टुकड़े सजाए गए हैं, इसलिए इसकी कीमत बहुत अधिक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें शामिल गोल्ड ऐश भारतीय आयुर्वेद से प्राप्त किया गया है, जिससे यह पूरी तरह भारतीय परंपरा और विरासत को दर्शाता है।

दुकान मालिक ने कहा कि जो भी चीज भारतीय परंपरा को दर्शाती है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। यही कारण है कि यह मिठाई इतनी खास और महंगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed