{"_id":"68a83b2917830478be0bb848","slug":"jaipur-news-sensational-case-of-triple-talaq-in-jaipur-jewelry-and-cash-snatched-by-making-fake-talaqnama-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला, फर्जी तलाकनामा बनाकर हड़पे जेवर-नकदी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला, फर्जी तलाकनामा बनाकर हड़पे जेवर-नकदी; जानें
Fri, 22 Aug 2025 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:11 PM IST
सार
Jaipur News: पीड़िता शहनाज बानो ने अपने पति फैसल अहमद उर्फ सनी और उसके परिजनों पर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी तलाकनामा बनाकर जबरन तीन तलाक देने, दहेज और स्त्री धन हड़पने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर महानगर में रहने वाली शहनाज बानो ने न्यायालय में परिवाद दायर कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का निकाह 30 जुलाई 2021 को फैसल अहमद से हुआ था। शादी के दौरान 22 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी और 10 लाख रुपये नकदी सहित भारी भरकम दहेज ससुराल वालों को दिया गया। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त संपत्ति की मांग करने लगे और प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Udaipur News: एक ही मकान से 700 मतदाता...? वोटिंग लिस्ट में बड़ा घोटाला उजागर, फिजिकल वेरिफिकेशन की मांग
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि फैसल अहमद पहले से ही एक अन्य युवती से संबंध रखता था और उसे तलाक देकर हटने का दबाव बनाता रहा। छह जुलाई 2025 को आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक पीड़िता को कमरे में बंद कर तेजाब डालने की धमकी देते हुए जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए और बाद में फर्जी तलाकनामा तैयार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, उसके जेवरात और 10 लाख रुपये भी आरोपियों ने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर अदालत ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। अशोक नगर थाना पुलिस ने फैसल अहमद, मोहम्मद अहमद, सोहेल अहमद, फरजाना अहमद, रिविश उर्फ पिंटू, चिंटू, सलमा और मेहरीन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Baran News: बिना पैथोलॉजिस्ट और अनुमति के चल रहे लैबों पर गिरी गाज, कई जांच केंद्र सील, जारी रहेगी कार्रवाई