फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News: Crackdown on Labs Running Without Pathologists and Permission, Several Centers Sealed

Baran News: बिना पैथोलॉजिस्ट और अनुमति के चल रहे लैबों पर गिरी गाज, कई जांच केंद्र सील, जारी रहेगी कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 08:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 08:29 AM IST
सार

शहर में बिना अनुमति और पैथोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे जांच केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने ऐसे जांच केंद्रों निरीक्षण कर इन्हें बंद करवाया।

विज्ञापन
Baran News: Crackdown on Labs Running Without Pathologists and Permission, Several Centers Sealed
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अतिरिक्त निदेशक (चि.प्र.) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर ने आदेश जारी कर स्थापन (रजिस्ट्रीकरण विनियमन) अधिनियम राजस्थान के तहत जिले में बिना अनुमति और पैथोलॉजिस्ट के बिना संचालित जांच केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना के निर्देशन में गुरुवार को बीसीएमओ डॉ. सौरभ मीणा के नेतृत्व में टीम ने सभी जांच केंद्रों (लैबों) का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जांच केंद्रों पर अनियमितताएं मिलने पर मौके पर ही उन्हें बंद करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Murder In Love Affair: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने बताया कि टीम ने रिलायबल डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया, जहां कृष्णकांत शर्मा मौजूद नहीं थे और कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। सुमन डायग्नोस्टिक सेंटर, बारां में पैथोलॉजिस्ट नहीं थे, हालांकि बाकी उपकरण मौजूद थे। शुभम एक्स-रे लैब की स्थिति सही नहीं पाई गई। उपकरणों पर जंग लगा हुआ था, एक्स-रे जांच तय मानकों के अनुसार नहीं थी। बिना अनुमति तीन बेड लगाए गए थे और पैथोलॉजिस्ट भी अनुपस्थित थे। बंसल डायग्नोस्टिक सेंटर पर व्यवस्थापक मौजूद था, लेकिन पैथोलॉजिस्ट नहीं था और यह बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। पोरवाल डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद करने के निर्देश दिए गए। शिखा एक्स-रे की भी जांच की गई। संजीवनी हॉस्पिटल गर्ग जांच केंद्र में अप्रशिक्षित स्टाफ कार्यरत मिला। हेल्थ केयर जांच केंद्र में बिना अनुमति एक्स-रे मशीन संचालित की जा रही थी, जिसे मौके पर बंद करवा दिया गया। इसी तरह धाकड़ जांच केंद्र और जनता जांच केंद्र को भी बंद करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने कहा कि जांच केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति और बिना पैथोलॉजिस्ट के संचालित सभी जांच केंद्रों को बंद करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में बीसीएमओ डॉ. सौरभ मीणा, वरिष्ठ तकनीकी सहायक कालूलाल आर्य और कनिष्ठ सहायक प्रवीण चार्ल्स शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed