{"_id":"685f937a5e2d46feef0b5c6d","slug":"jaipur-news-major-reshuffle-in-rca-dd-kumawat-appointed-head-of-reconstituted-ad-hoc-committee-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में बड़ा बदलाव, एडहॉक कमेटी का पुनर्गठन कर डीडी कुमावत को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में बड़ा बदलाव, एडहॉक कमेटी का पुनर्गठन कर डीडी कुमावत को सौंपी कमान
Sat, 28 Jun 2025 12:32 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
आरसीए में चुनाव टलने के चलते राज्य सरकार ने एडहॉक कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व कमेटी के कन्वीनर और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी को हटाकर डीडी कुमावत को कमेटी का नया कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से चल रहे विवाद और चुनाव टलने के चलते राज्य सरकार ने एक बार फिर एडहॉक कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए इसका पुनर्गठन कर दिया है। पूर्व कमेटी के कन्वीनर और बीजेपी विधायक जयदीप बिहाणी को हटाकर सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत को कमेटी का नया कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पुनर्गठित कमेटी में दो प्रमुख नेता पुत्रों को शामिल किया गया है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी, जो सीकर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष हैं, को सदस्य बनाया गया है। वहीं अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और विधायक जसवंत सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई 20 साल कठोर कारावास की सजा, मां की शिकायत पर हुआ था केस दर्ज
प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव और भाजपा मीडिया सेल से जुड़े पिंकेश कुमार जैन को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को फिर से कमेटी में शामिल किया गया है, वे पूर्व कमेटी में भी सदस्य रहे थे।
सरकार ने पिछले साल 28 मार्च को आरसीए की कार्यकारिणी को भंग कर एडहॉक कमेटी का गठन किया था, जिसे 3 महीने में एसोसिएशन के चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि अब तक कुल 5 बार एडहॉक कमेटी बनाई जा चुकी है, लेकिन चुनाव नहीं हो सके। अब नई कमेटी को सितंबर 2025 तक हर हाल में आरसीए के चुनाव सम्पन्न कराने का जिम्मा सौंपा गया है। पूर्व कमेटी में कुल 6 सदस्य थे, जबकि वर्तमान कमेटी में कन्वीनर सहित 5 सदस्य शामिल हैं। सभी सदस्य किसी न किसी जिला क्रिकेट संघ से जुड़े हुए हैं।