Rajasthan: सरकारी नौकरी की ओर उमड़ी बेरोजगारों की भीड़; NHM, कंडक्टर और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में लाखों आवेदन
Jaipur News: राज्य सरकार की ओर से हाल ही में निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आ चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में किस हद तक बेरोजगारी छाई हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चल रही विभिन्न सरकारी भर्तियों में बेरोजगार युवाओं का रुझान जबरदस्त देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां सरकार लगातार नौकरियों की घोषणाएं कर रही है, वहीं दूसरी ओर बेरोजगार युवा हर मौके को अंतिम मौका मानकर आवेदन में जुटे हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, कंडक्टर, एनएचएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 19 अप्रैल तक ही लाखों की संख्या में आवेदन सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: PCC चीफ डोटासरा बोले- मुख्यमंत्री को तकलीफ आने वाली है, इसलिए बढ़ गए हैं दिल्ली के चक्कर
कंडक्टर भर्ती 2025 के तहत अभी तक 63,808 बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इस भर्ती की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 रखी गई है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की यह भर्ती लंबे समय बाद निकली है, जिस कारण युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। परिवहन विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) भर्ती 2025 में अब तक 72,089 आवेदन जमा हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह भर्ती भी युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर आई है। भर्ती की अंतिम तिथि एक मई 2025 है। खास बात यह है कि NHM में कई तरह की तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे हर वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन का अवसर मिला है।
लेकिन इन दोनों भर्तियों से भी ज्यादा भारी संख्या में आवेदन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में देखने को मिले हैं। अब तक कुल 23,66,123 आवेदन भरे जा चुके हैं और इस भर्ती की अंतिम तिथि 19 अप्रैल ही थी। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन यह दर्शाता है कि प्रदेश में बेरोजगारी किस हद तक फैली हुई है और युवा किस कदर सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं।
यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar: पाक से हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, तस्करों को पनाह देने वाला युवक गिरफ्तार; ड्रोन से...
विशेषज्ञों की मानें तो इतनी बड़ी संख्या में आवेदन यह बताता है कि रोजगार की कमी से जूझ रहे युवा हर उस अवसर को दोनों हाथों से लपकना चाहते हैं, जिसमें स्थायित्व और सम्मान की उम्मीद हो। लेकिन यह भी सच है कि इतनी भारी संख्या में प्रतियोगिता के कारण चयन प्रक्रिया बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.