{"_id":"67fdc7fb1d759f0a470a566b","slug":"jaipur-news-karauli-collector-went-on-a-tour-to-jammu-and-kashmir-chief-secretary-got-angry-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े करौली कलेक्टर, लोकेशन मिली जम्मू-कश्मीर, भड़क उठे मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े करौली कलेक्टर, लोकेशन मिली जम्मू-कश्मीर, भड़क उठे मुख्य सचिव
Tue, 15 Apr 2025 08:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:14 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने करौली और सवाई माधोपुर जिलों के कलेक्टरों के साथ एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें सक्सेना ऑनलाइन जुड़े। जब उनकी लोकेशन पूछी गई तो उन्होंने खुद को कश्मीर में होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
मीटिंग।(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की छुट्टी पर सैर अब विवाद का विषय बन गई है। उन्होंने 'जरूरी काम से होम टाउन' का हवाला देकर छुट्टी ली थी, लेकिन जब वह जम्मू-कश्मीर की वादियों से ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होते दिखे तो राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत भड़क उठे। पंत ने मीटिंग के दौरान ही सक्सेना की जमकर क्लास लगाई और उनके रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताया।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्य सचिव ने करौली और सवाई माधोपुर जिलों के कलेक्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कलेक्टर सक्सेना ऑनलाइन शामिल हुए। जब उनकी लोकेशन पूछी गई तो उन्होंने बेहिचक ‘जम्मू-कश्मीर’ बताया। यह सुनते ही सीएस पंत नाराज हो गए और कलेक्टर की छुट्टी और मंशा पर सवाल उठा दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आहूजा-जूली मामले पर मदन राठौड़ बोले- भाजपा में लिंग और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता
विज्ञापन
सीएस ने जताई नाराज़गी, हो सकती है कार्रवाई
मुख्य सचिव ने कहा, “आपने जरूरी काम से होम टाउन जाने के लिए छुट्टी ली थी। यदि आपने कश्मीर ट्रिप की जानकारी पहले दी होती तो छुट्टी रद्द की जा सकती थी। जिले में गर्मी, बिजली और पानी की समस्या है, ऐसे में आपकी गैर-हाजिरी प्रशासनिक असंवेदनशीलता दर्शाती है।”
ये भी पढ़ें- नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर
लोग गर्मी से परेशान, आप वादियों में मस्त!
सुधांश पंत ने कहा, “जब आपके जिले के लोग गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं, तब आप ठंडी वादियों में छुट्टी मना रहे हैं? यह रवैया कतई स्वीकार्य नहीं है।”