{"_id":"67fcf2479df1f26d650d67ed","slug":"jeep-overturned-in-the-river-3-injured-people-in-the-jeep-were-returning-from-lautana-fair-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2833524-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर
Mon, 14 Apr 2025 07:04 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:04 PM IST
सार
Sirohi News: सिरोही में नदी में जीप पलटने से तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे हादसे में बाइक फिसलने से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को रेफर किया ट्रामा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही के सरूपगंज थाना क्षेत्र में लगे लौटाना मेले से लौट रहे लोगों से भरी जीप सोमवार को नदी में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और सरूपगंज पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल नरेंद्रसिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय जीप में 30 लोग सवार थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan: मंदिर शुद्धिकरण विवाद पर बोले डोटासरा- 13 दिन बाद भी आहूजा पर कार्रवाई नहीं, चुप क्यों हैं सीएम?
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सवेरे जीप में सवार 30 लोग लौटाना मेले से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक जीप असंतुलित होकर नदी में पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद घायलों को सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों में हितेश पुत्र विजयराम, पियाराम पुत्र नरसाराम और मुकेश पुत्र पूसाराम शामिल हैं। दुर्घटना के बाद जीप चालक सहित अन्य लोग वहां से जा चुके थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: आहूजा-जूली मामले पर मदन राठौड़ बोले- भाजपा में लिंग और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता
बाइक स्लिप होने से तीन लोग घायल
उधर, उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर सरूपगंज थाना क्षेत्र के धनारी गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। इससे दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, इकबालगढ़ गुजरात निवासी किशनलाल, उसकी पत्नी सीमा और भूला निवासी कमलेश घायल हो गए। तीनों को तत्काल सरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।