फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur to Have a Single Mayor, 78 Villages Added in Municipal Expansion, 150 Wards to Be Formed

Jaipur News: जयपुर में अब एक ही मेयर होगा, नगर निगम के सीमा विस्तार में 78 गांव शामिल, 150 वार्ड गठित होंगे

Fri, 28 Mar 2025 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 03:55 PM IST
सार

राज्य सरकार ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के सीमा विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसमें तीन उपखंडों के 78 गांवों को जोड़ने का फैसला किया है। इसी के साथ अब जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज के लिए एक ही मेयर चुने जाने का फैसला भी किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur to Have a Single Mayor, 78 Villages Added in Municipal Expansion, 150 Wards to Be Formed
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के शहरी विकास को लेकर अब एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज की सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब जयपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन उपखंडों के 78 नए गांव जोड़े गए हैं। इसके साथ ही करीब 30 साल बाद पहली बार नगर निगम की सीमा का विस्तार हुआ है, जो जयपुर के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों जयपुर जिला निर्वाचन शाखा ने 80 गांवों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर स्वायत्त शासन विभाग के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा था। इस पर यूडीएच मंत्री के साथ विचार-विमर्श के बाद 78 गांवों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: अब कोटा से इंदौर-दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी आसान, नई ट्रेन के संचालन को सांसद बिरला ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सीमा विस्तार के साथ ही जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के 250 वार्डों का पुनर्गठन कर अब नए 150 वार्ड बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार दोनों निगमों में अलग-अलग मेयर नहीं होंगे, बल्कि दोनों के लिए एक ही मेयर चुना जाएगा। साथ ही सभी वार्डों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया गया है और इस पर आमजन से 17 अप्रैल तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।

बता दें कि जयपुर नगर निगम का गठन वर्ष 1994 में हुआ था, जब इसे जयपुर नगर परिषद से अपग्रेड किया गया था। उस समय 70 वार्ड बनाए गए थे। पहली बार 2004 में पुनर्गठन कर वार्डों की संख्या 70 से बढ़ाकर 77 कर दी गई थी। इसके बाद 2014 में एक बार फिर पुनर्गठन कर 91 वार्ड कर दिए गए, लेकिन निगम की सीमा में कोई विस्तार नहीं किया गया था।


ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर के तारागढ़ की पहाड़ी पर भीषण आग, प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; जानें

साल 2019 में तत्कालीन गहलोत सरकार ने जयपुर नगर निगम को दो हिस्सों में बांटते हुए नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हैरिटेज बना दिए थे। तब ग्रेटर में 150 और हैरिटेज में 100 वार्ड बनाए गए थे मगर उस समय भी सीमा विस्तार नहीं किया गया था। अब यह विस्तार लागू होने से शहरी क्षेत्र में विकास की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाएंगी।

पुनर्गठन में सबसे ज्यादा वार्ड विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि सबसे कम वार्ड आमेर विधानसभा क्षेत्र में बने हैं। निगम की नई सीमाओं और वार्डों के गठन से जयपुर में नगर निकाय व्यवस्था और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed