फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A huge fire broke out on the Taragarh hill in Ajmer

Ajmer News: अजमेर के तारागढ़ की पहाड़ी पर भीषण आग, प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; जानें

Fri, 28 Mar 2025 09:50 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 09:50 AM IST
सार

Ajmer: आग रात से ही लगी हुई थी, लेकिन सुबह होते-होते हवा के साथ और अधिक भड़कने लगी। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

विज्ञापन
A huge fire broke out on the Taragarh hill in Ajmer
तारागढ़ की पहाड़ी पर भीषण आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजमेर में शुक्रवार अलसुबह तारागढ़ की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा लपटों में घिर गया। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग, रामगंज थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुबह पहाड़ी पर आग भड़क रही थी। जल्द ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे वहां के वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका थी।
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाद में मिली जमानत; जाने क्यों    
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग रात से ही लगी हुई थी, लेकिन सुबह होते-होते हवा के साथ और अधिक भड़कने लगी। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल, रामगंज थाना पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग प्राकृतिक कारणों से लगी या फिर किसी शरारती तत्व ने इसे जानबूझकर फैलाया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed