फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur to Get Ultra-Modern ULB Club: Councillors and Officers to Enjoy 5-Star Facilities

Jaipur News: अब ग्रेटर नगर निगम बनाएगा 'यूएलबी क्लब', पार्षदों-अधिकारियों को मिलेंगी 5 स्टार सुविधाएं

Wed, 10 Sep 2025 06:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 10 Sep 2025 06:44 AM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में ग्रेटर नगर निगम शहरी निकाय अधिकारियों, पार्षदों और पत्रकारों के लिए अत्याधुनिक ‘यूएलबी क्लब’ बनाएगा। पीपीपी मोड पर बनने वाले इस क्लब में 5-स्टार सुविधाएं, जिम, स्विमिंग पूल, बैंक्विट हॉल, बार और इंडोर गेम्स जैसी सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur to Get Ultra-Modern ULB Club: Councillors and Officers to Enjoy 5-Star Facilities
ग्रेटर नगर निगम - फोटो : ग्रेटर नगर निगम

विस्तार

Jaipur News: जयपुर में शहरी निकाय अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों के लिए एक बड़ी सौगात आने वाली है। ग्रेटर नगर निगम की ओर से राजधानी में अत्याधुनिक अर्बन लोकल बॉडी क्लब (ULB Club) का निर्माण किया जाएगा। इस क्लब का उद्देश्य शहरी निकायों के कर्मचारियों और प्रतिनिधियों के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे न सिर्फ विश्राम कर सकें, बल्कि प्रशासनिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर सकें।

विज्ञापन

क्लब का निर्माण तिलक नगर स्थित एलबीएस कॉलेज के पीछे सामुदायिक केंद्र की भूमि पर किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर तैयार होगा। डीएलबी (निदेशालय, स्थानीय निकाय) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब इसके लिए ईओआई जारी कर डीपीआर तैयार की जाएगी। राजधानी जयपुर में यह नगर निगम के अधिकारियों के लिए पहला क्लब होगा जो फाइव स्टार सुविधाओं से लैस होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Rajasthan Assembly Chaos: विधानसभा में जासूसी पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने पूछा- सदन में कैमरे किसने लगवाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब की प्रमुख सुविधाएं:

  • क्लब में 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी।

  • रेस्टोरेंट में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था और 203 फूड आइटम उपलब्ध होंगे।

  • कॉफी शॉप, बार, बैंक्विट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम और एसी कमरे होंगे।

  • अत्याधुनिक जिम, स्विमिंग पूल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट और इंडोर गेम्स की सुविधा।

  • 50+ कमरे सदस्यों के ठहरने के लिए उपलब्ध होंगे।

क्लब की सदस्यता शुरुआत में शहरी निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों को रियायती दरों पर दी जाएगी।

मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि यह क्लब सिर्फ मनोरंजन या विश्राम के लिए नहीं, बल्कि शहरी विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed