{"_id":"685289e8c87b0291fa0c0409","slug":"jaipur-news-heated-argument-turns-violent-in-chomu-s-pathan-mohalla-4-injured-in-attack-police-deployed-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: चौमूं के पठान मोहल्ले में मारपीट तक पहुंची कहासुनी, लाठी-डंडों के हमले में 4 घायल, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: चौमूं के पठान मोहल्ले में मारपीट तक पहुंची कहासुनी, लाठी-डंडों के हमले में 4 घायल, पुलिस तैनात
Wed, 18 Jun 2025 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:12 PM IST
सार
एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई कहासुनी ने भयंकर झगड़े का रूप धारण कर लिया। चौमूं के पठान मोहल्ले में हुई इस घटना में हुए लाठी-डंडों के हमले में चार लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौमूं कस्बे के पठान मोहल्ले में आज को एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें 3 से 4 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। झगड़े में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गौशाला पर मदन दिलावर की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, जूली बोले- गौसेवा की विरोधी भाजपा
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर मोहल्ले में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और झगड़े के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।