फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Hanuman Targets Politicians Again, Says Politics Has Thousands of Enemies but Few Friends

Jaipur News: फिर गरजे हनुमान, नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- राजनीति में दोस्त कम, दुश्मन हजारों

Sat, 07 Jun 2025 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 03:59 PM IST
सार

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीति में दोस्त कितने हैं ये तो नहीं पता लेकिन दुश्मन हजारों हैं। उन्होंने कहा कि मैं गलत काम में किसी का साथ नहीं देता इसलिए मेरे दुश्मन भी बहुत हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Hanuman Targets Politicians Again, Says Politics Has Thousands of Enemies but Few Friends
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर राज्य की सियासत में सनसनीखेज बयान देकर हलचल मचा दी है। अमर उजाला से खास बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि राजनीति में दोस्त कौन है पता नहीं, लेकिन दुश्मन हजारों हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि उनके इतने दुश्मन क्यों हैं तो उन्होंने दो टूक कहा- क्योंकि मैं उनके साथ काम नहीं करता। दारू, डोडा, जमीन कब्जा और अवैध कामों में मैं शामिल नहीं हूं, इसलिए नेताओं को मैं पसंद नहीं आता। जाट, राजपूतों के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि ये कोई झगड़ा नहीं है। अब वो जमाना चला गया। उन्होंने राजस्थान में जातिगत विवादों की बात करते हुए कहा कि राजस्थान की राजनीति में भाजपा-कांग्रेस बस यही करती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota: MBBS छात्र की मौत के तीन महीने बाद हत्या का केस दर्ज, एफआईआर में काॅलेज की प्राचार्य समेत अन्य के नाम

बेनीवाल के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे सीधे-सीधे दूसरे नेताओं पर इन अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं तो उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश के 98% नेता ऐसे ही कामों में व्यस्त हैं।

बेनीवाल ने यह भी सवाल उठाया कि बिना राजनीतिक संरक्षण के ये अवैध काम कैसे हो सकते हैं? उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में अधिकांश अवैध गतिविधियां सत्ता के संरक्षण में चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed