फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fire broke out from the ground in front of the Municipal Corporation in Jaipur

Jaipur News: जयपुर में नगर निगम के सामने जमीन से निकली आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 11 Jan 2025 09:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Jan 2025 09:00 PM IST
सार

जयपुर के टोंक रोड पर नगर निगम के सामने जमीन से अचानक आग निकलने की घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गीली मिट्टी और अग्निशमन यंत्रों से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Fire broke out from the ground in front of the Municipal Corporation in Jaipur
जमीन से निकली आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के टोंक रोड नगर निगम के सामने जमीन से अचानक आग निकालने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से आग निकालने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले आसपास के इलाके के लोगों ने गीली मिट्टी और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


अचानक जमीन से आग निकालने की घटना के बाद मची अफरा तफरी के बाद पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था संभाली और यातायात को धीरे-धीरे सुचारू करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जयपुर से टोंक की ओर जाने वाली सड़क पर राजस्थान विश्वविद्यालय मार्ग के समीप जमीन से आग निकलने लगी। ग्रेटर नगर निगम के सामने आग लगने के बाद कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नगर निगम के सामने आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। हालांकि पास में ही बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed