फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fee payment process changed in RPSC

Jaipur News: आरपीएससी में बदल गई शुल्क भुगतान की प्रक्रिया, जानिए अब किस माध्यम से जमा करानी होगी राशि

Fri, 05 Apr 2024 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

अभ्यर्थी एसएसओ आईडी पर लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध 'पेमेंट फॉर ऑफलाइन सर्विस' पर क्लिक कर शुल्क के प्रयोजन का चयन कर ऑनलाइन माध्यम से ही शुल्क जमा कराएं।

विज्ञापन
Jaipur News: Fee payment process changed in RPSC
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग संशोधन शुल्क, विस्तृत आवेदन-पत्र के साथ लिया जाने वाला शुल्क इत्यादि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। एक जनवरी 2024 से पोस्टल आर्डर के माध्यम से शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग को किया जाने वाला शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाए। किसी भी परिस्थिति में पोस्टल आर्डर इत्यादि से किया जाने वाला ऑफलाइन शुल्क आयोग स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग को भेजे जाने वाले ऑनलाइन शुल्क हेतु अभ्यर्थी एसएसओ आईडी पर लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध 'पेमेंट फॉर ऑफलाइन सर्विस' पर क्लिक कर शुल्क के प्रयोजन का चयन कर ऑनलाइन माध्यम से ही शुल्क जमा कराएं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद रसीद का प्रिंट अवश्य लें। इस रसीद को आयोग में प्रस्तुत किए जाने वाले विस्तृत आवेदन-पत्र अथवा संशोधन के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले ऑफलाइन पत्र के साथ संलग्न किया जाए। इसी प्रकार आयोग द्वारा 1 जनवरी 2024 से आरटीआई के तहत आवेदन को भी केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जा रहा है। इसके तहत की जाने वाली प्रथम अपील को भी एक जुलाई 2024 से ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधार्थ सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं को निरंतर ऑनलाइन किया जा रहा है। इनसे अभ्यर्थियों को विभिन्न आवेदन, शुल्क भुगतान तथा परिवेदना दर्ज कराने जैसी सुविधाएं ऑनलाइन ही प्राप्त हो रहीं है। इससे आयोग की प्रक्रियाओं में गति के साथ ही अभ्यर्थियों के समय, श्रम एवं धन की बचत भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed