फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Father kills eight-month-old daughter by slitting her throat with scissors, attempts suicide

जयपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: पिता ने आठ माह की मासूम बेटी की कैंची से गला काटकर हत्या की, सुसाइड की कोशिश

Fri, 13 Feb 2026 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Feb 2026 07:36 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर के मालपुरा गेट क्षेत्र में पिता ने कथित रूप से अपनी 8 माह की बेटी की कैंची से गला काटकर हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Father kills eight-month-old daughter by slitting her throat with scissors, attempts suicide
पुलिस ने आरोपी शादाब को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। एक पिता ने अपनी 8 माह की मासूम बेटी की कथित रूप से कैंची से गला काटकर हत्या कर दी और इसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों और पड़ोसियों की सतर्कता से आरोपी की जान बच गई, लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

 
ससुराल में घटी सनसनीखेज घटना
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी शादाब (19) पुत्र मोहम्मद शरीफ की शादी जुलाई 2025 में जयपुर के मालपुरा गेट स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी रुखसार बानो (19) से हुई थी। दंपती की 8 महीने की बेटी शहनाज थी। शादाब अपनी पत्नी और बेटी के साथ सामान्यतः उत्तर प्रदेश में रहता था। करीब छह दिन पहले वह पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल आया था।
विज्ञापन

 
पत्नी से की मारपीट
घटना 6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी पत्नी रुखसार के बीच गांव वापस जाने को लेकर विवाद हुआ। रुखसार ने चार-पांच दिन और रुकने की बात कही, जिससे शादाब नाराज हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने पत्नी से मारपीट की और कथित तौर पर गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच रुखसार का भाई सोहिल बीच-बचाव के लिए पहुंचा और शादाब को धक्का देकर अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
झगड़े के बाद बंद कमरे में बेटी की ली जान
धक्का दिए जाने से नाराज शादाब ने अपने साले सोहिल से भी मारपीट की। आरोप है कि उसने सोहिल के सिर पर स्टील की केतली से वार किया। स्थिति बिगड़ती देख रुखसार ने पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शादाब को काबू में किया। इसी दौरान शादाब ने अपनी बेटी शहनाज को सोहिल की गोद से छीन लिया और कमरे के अंदर चला गया तथा दरवाजा बंद कर लिया।
 
कुछ देर बाद कमरे के भीतर उसने कथित रूप से बच्ची का कैंची से गला काट दिया। इसके बाद बच्ची के शव को कम्बल में लपेटकर छिपा दिया और स्वयं कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पढ़ें- Rajasthan News: पढ़ाई में मन न लगने पर नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, आरएसी कॉन्स्टेबल फंदे से क्यों लटका?

 
दरवाजा तोड़ने पर सामने आया दृश्य
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर शादाब फंदे से लटका मिला, जिसे तुरंत नीचे उतारा गया। बच्ची कमरे में दिखाई नहीं दी। तलाश करने पर वह कम्बल में लहूलुहान अवस्था में मिली। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
सूचना मिलने पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रुखसार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर गुरुवार रात आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed