फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Dispute between bus conductor and retired IAS turned into scuffle over ten rupees, suspended

Jaipur News : दस रुपये को लेकर हाथापाई में बदला बस कंडक्टर और रिटायर्ड आईएएस के बीच हुआ विवाद, सस्पेंड किया

Sun, 12 Jan 2025 02:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 02:48 PM IST
सार

जयपुर में लो फ्लोर बस के कंडक्टर द्वारा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने अधिकारी को सही स्टॉप पर नहीं उतारा और किराए को लेकर बदतमीजी की।

विज्ञापन
Jaipur News: Dispute between bus conductor and retired IAS turned into scuffle over ten rupees, suspended
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में लो-फ्लोर बस में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से कंडक्टर द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब 75 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस आर.एल. मीना को कंडक्टर ने थप्पड़ मारे और लात-घूंसों से पीटा। विवाद 10 रुपए के किराए और सही बस स्टॉप पर नहीं उतारने को लेकर हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है मामला?

कानोता निवासी रिटायर्ड आईएएस आर.एल. मीना शुक्रवार सुबह 11 बजे जयपुर से नायला जाने वाली लो-फ्लोर बस में सफर कर रहे थे। उन्होंने कानोता बस स्टॉप तक का टिकट लिया था लेकिन बस कंडक्टर ने उन्हें उनके स्टॉप पर नहीं उतारा और बस आगे नायला तक ले गया। नायला पहुंचने पर कंडक्टर ने रिटायर्ड आईएएस से 10 रुपए किराए की मांग की। इस पर मीना ने कंडक्टर की गलती बताते हुए किराया देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कैद हुई मारपीट

विवाद बढ़ने पर कंडक्टर घनश्याम ने रिटायर्ड आईएएस को धक्का देकर बस से नीचे गिराने की कोशिश की। जवाब में रिटायर्ड आईएएस ने कंडक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कंडक्टर ने गुस्से में रिटायर्ड अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। यात्रियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। इसी बीच यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो चुका है।


कंडक्टर सस्पेंड, जांच जारी

वीडियो सामने आने के बाद जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने आरोपी कंडक्टर घनश्याम शर्मा को सस्पेंड कर दिया। जांच के दौरान कंडक्टर का मुख्यालय बगराना आगार में तय किया गया है। घटना के बाद रिटायर्ड आईएएस आर.एल. मीना ने कानोता थाने में कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।



इधर जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि यात्रियों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed