{"_id":"64a2cb4c73eff8238002f5b7","slug":"jaipur-news-dgp-umesh-mishra-honored-saksham-and-mahesh-who-thwarted-the-robbery-incident-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: डकैती की घटना को नाकाम करने वाले सक्षम और महेश को DGP ने किया सम्मानित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: डकैती की घटना को नाकाम करने वाले सक्षम और महेश को DGP ने किया सम्मानित, जानें पूरा मामला
Mon, 03 Jul 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:51 PM IST
सार
Jaipur News: राजधानी जयपुर में हथियार बंद बदमाशों से लोहा लेते हुए डकैती की बड़ी घटना को दो लोगों ने नाकाम किया था। दोनों लोगों की बहादुरी से प्रेरित होकर राजस्थान डीजीपी ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
सक्षम और महेश को DGP ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सोमवार दोपहर पुलिस मुख्यालय में जौहरी बाजार में 29 जून को बहादुरी दिखाते हुए हथियार बंद डकैती की घटना को नाकाम करने वाले सक्षम खंडाका और उनके पिता महेश खंडाका को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बता दें कि सक्षम और उनके पिता महेश खंडाका ने 29 जून को जौहरी बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान खण्डाका ओम जैन ज्वेलर्स पर बंदूक की नोक पर हुई डकैती की कोशिश को अपनी सतर्कता, निडरता और बहादुरी के साथ नाकाम किया था। पिता पुत्र ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सूझबूझ के साथ हथियारबंद डकैत द्वारा गोली चलाने के बावजूद उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
डीजीपी मिश्रा ने उनके इस साहसपूर्ण और तत्परता के साथ बहादुरी दिखाते हुए डकैत और उसके हथियार को काबू में किए जाने के कार्य की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महानिदेशक कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, एडीजी क्राइम दिनेश एमएन और हवा सिंह घुमरिया और समाज सेवी संत कुमार खंडाका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन