फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Devotees of Baba Bageshwar got a shock, Divya Darbar and Hanuman Katha postponed due to heat

Jaipur News: बाबा बागेश्वर के भक्तों को लगा झटका, भयंकर गर्मी के चलते दिव्य दरबार और हनुमंत कथा स्थगित

Mon, 27 May 2024 03:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 03:08 PM IST
सार

जयपुर में होने वाले बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार और हनुमंत कथा को भीषण गर्मी के चलते फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 30 मई से लालचंदपुरा में होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजकों ने नौतपा और प्रचंड गर्मी के चलते यह निर्णय लिया है। कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।

विज्ञापन
Jaipur News: Devotees of Baba Bageshwar got a shock, Divya Darbar and Hanuman Katha postponed due to heat
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में आयोजित होने वाला बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार और हनुमंत कथा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी राघवेंद्राचार्य महाराज ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने नौतपा और भीषण गर्मी को कार्यक्रम स्थगित करने का मुख्य कारण बताया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम 30, 31 मई और 1 जून को लालचंदपुरा में आयोजित होना था। स्वामी राघवेंद्राचार्य महाराज ने बताया कि वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी और नौतपा के कारण भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कार्यक्रम की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। स्थगित कार्यक्रम को लेकर भक्तों में निराशा है। स्वामी राघवेंद्राचार्य महाराज ने भक्तों से धैर्य बनाए रखने और आगामी तारीखों की प्रतीक्षा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed