{"_id":"68300594285cdf22710e94d6","slug":"jaipur-news-councillor-s-husband-duped-her-of-lakhs-by-pretending-to-be-her-son-victim-pleaded-for-justice-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पार्षद पति ने मुंह बोला बेटा बनकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पार्षद पति ने मुंह बोला बेटा बनकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Fri, 23 May 2025 10:51 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 10:51 AM IST
सार
वरिष्ठ नागरिक के साथ चार लाख रुपयों की हेराफेरी की और रुपये वापस मांगने पर अपने पार्षद पति होने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी और बेटे ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदर्श नगर वार्ड नंबर 92 की पार्षद रितु मोतियानी के पति किशोर मोतियानी पर इलाके के वरिष्ठ नागरिक प्रकाशचंद खट्टर ने आरोप लगाया है कि किशोर ने मुंह बोला बेटा बनकर विश्वास में लेकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की और पैसा वापस मांगने पर धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
प्रकाशचंद खट्टर के अनुसार किशोर मोतियानी पहले उनके घर रोजाना आता-जाता था, साथ में खाना खाता, बातचीत करता और उन्हें दद्दू कहकर सम्मान दिखाता था। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए किशोर ने अचानक पैसों की जरूरत बताकर उनसे एक लाख रुपये उधार ले लिए। फिर धीरे-धीरे लिखित दस्तावेज पर कुल चार लाख रुपये और लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पाकिस्तान को उन नदियों का पानी नहीं मिलेगा, जिन पर भारत का हक है', पीएम मोदी ने दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन
खट्टर के अनुसार किशोर ने बाद में घर आना बंद कर दिया और फोन पर संपर्क करने पर साफ कह दिया कि अब मेरे पास कोई पैसा नहीं है और कॉल काट दी। जब खट्टर ने समाज के लोगों और पुलिस से मदद लेनी चाही तो न तो समाज से ठोस सहयोग मिला और न ही आदर्श नगर थाने से। शिकायतें करने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
खट्टर का कहना है कि जब उनका बेटा मनोज और बेटी आशा स्कूटर से आ रहे थे, तब किशोर मोतियानी ने अपनी कार से पीछे से टक्कर मार दी और खुलेआम धमकी दी कि तुमने मेरी शिकायत की है, आगे देखना क्या होता है। इसके बाद जब किशोर की पत्नी पार्षद बन गई तो किशोर की भाषा और भी धमकी भरी हो गई। वह अब खुलेआम कहता है कि मैं पार्षद हूं, मेरी सरकार है, तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते।
प्रकाशचंद इस समय गंभीर रूप से बीमार हैं, अस्पताल में भर्ती रहे हैं और दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं हैं। उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुका है।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके परिवार को किशोर मोतियानी से सुरक्षा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए किशोर मोतियानी जिम्मेदार होगा।