{"_id":"681c5604f3f25211b900f9f2","slug":"jaipur-news-colleagues-raped-a-married-woman-by-mixing-intoxicants-in-the-prasad-police-is-investigating-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सहकर्मियों ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही है तहकीकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सहकर्मियों ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही है तहकीकात
Thu, 08 May 2025 12:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 12:28 PM IST
सार
राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दो सहकर्मियों पर आरोप लगाया है कि काम के बहाने वे उसे बाहर ले गए और रास्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक विवाहिता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मामला मुरलीपुरा थाने का है, जहां विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके दो सहकर्मी उससे झूठ बोलकर काम के बहाने उसे बाहर ले गए। फिर एक होटल के बाहर उसे चाय पिलाई और बाद में प्रसाद में एक नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों सहकर्मी विवाहिता को अपने साथ होटल ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: एक घंटे तक रणथंभौर रोड पर घूमती रही बाघिन, वन विभाग की निगरानी में जंगल भेजा
विज्ञापन
मामले की जांच एसीपी (झोटवाड़ा) सुरेंद्र सिंह राणावत कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अपने दो सहकर्मियों पर यह आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सहकर्मी होने के कारण दोनों आरोपियों से उसकी बातचीत होती रहती है। 17 अप्रैल को जॉब पर जाने के बाद दोनों आरोपी उसे मिले और मंदिर जाने का झूठ बोलकर उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन