{"_id":"681c439070de34fd0a01c171","slug":"sawai-madhopur-news-the-tigress-roamed-on-ranthambore-road-for-an-hour-forest-department-sent-to-the-forest-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: एक घंटे तक रणथंभौर रोड पर घूमती रही बाघिन, वन विभाग की निगरानी में जंगल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: एक घंटे तक रणथंभौर रोड पर घूमती रही बाघिन, वन विभाग की निगरानी में जंगल भेजा
Thu, 08 May 2025 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 11:13 AM IST
सार
रणथंभौर टाइगर रिजर्व से जंगली जानवरों का पेरीफेरी इलाकों की ओर आना लगातार जारी है। बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार देर रात ऐसा ही एक वाकया सामने आया, जब एक टाइगर जंगल से निकलकर रणथंभौर रोड पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ का मूवमेंट करीब एक घंटे तक इसी क्षेत्र में बना रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाघ को वापस जंगल की ओर मोड़ा गया।
विज्ञापन
रणथंभौर टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के सहायक वन संरक्षक महेश शर्मा ने बताया कि टाइगर मूवमेंट की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक बाघिन को फतेह कैफे की दीवार पर चहलकदमी करते हुए देखा गया। कुछ देर बाद वह दीवार से उतरकर कैफे के भीतर स्थित गार्डन में चली गई, जहां वह लगभग एक घंटे तक रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Barmer News: आगामी आदेश तक स्कूलों में अवकाश घोषित , परीक्षाएं स्थगित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
इसके बाद वह रणथंभौर रोड की ओर बढ़ी और फिर हेलीपैड की तरफ मुड़ गई। हेलीपैड के पास वन विभाग की सुरक्षा दीवार पार कर बाघिन जंगल की ओर लौट गई। ACF महेश शर्मा ने बताया कि उनकी निगरानी में सुबह पांच बजे तक बाघिन की मूवमेंट पर नजर रखी गई। हालांकि अंधेरा अधिक होने के कारण बाघिन की पहचान नहीं हो सकी।
एसीएफ शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार बाघिन की मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि वह दोबारा आबादी वाले क्षेत्र में न आए और कोई दुर्घटना न हो। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत देने की अपील की है।