फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma arrived at Jawahar Circle without protocol.

Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा बिना प्रोटोकॉल जवाहर सर्किल पहुंचे, आधे घंटे की मॉर्निंग वॉक

Sat, 06 Dec 2025 10:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Dec 2025 10:04 AM IST
सार

सीएम पहले भी यहां सैर करते रहे हैं और पद संभालने के बाद भी फिटनेस व ‘फिट राजस्थान’ का संदेश देने के लिए पार्कों में योग और वॉक जारी रखे हुए हैं। वॉक के दौरान वे कई परिचित लोगों से मिले और उनसे आत्मीय बातचीत भी की।

विज्ञापन
Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma arrived at Jawahar Circle without protocol.
जवाहर सर्किल पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार तड़के अचानक जवाहर सर्किल पहुंचे और आम लोगों के साथ करीब आधे घंटे तक मार्निंग वॉक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सीमित रही और मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल को भी साइड में रख दिया। सामान्य दिनों में मुख्यमंत्री के लिए रूट लगाया जाता है, लेकिन आज बिना किसी पूर्व सूचना के वे सीधे पार्क पहुंच गए।

विज्ञापन




भजनलाल शर्मा इससे पहले भी मुख्यमंत्री बनने से पहले लगातार जवाहर सर्किल में सैर करते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे जयपुर के कई पार्कों में पहुंचकर सुबह की सैर और योग जारी रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर भी वे प्रतिदिन लगभग पौना घंटे योग और वॉक करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान में शूरू हुई कड़ाके की ठंड; फतेहपुर में पारा जीरो डिग्री के पास, IMD ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की सैर के पीछे मुख्यमंत्री का उद्देश्य सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि ‘फिट राजस्थान’ का संदेश देना और आमजन से संवाद कायम रखना भी है। आज भी वॉक के दौरान उन्हें कई पुराने परिचित मिले, जिनसे उन्होंने आत्मीय बातचीत की और वे कुछ दूरी तक उनके साथ चले। मुख्यमंत्री की इस बिना प्रोटोकॉल वाली सैर ने आम लोगों को चौंकाया भी और उनके सरल स्वभाव की एक बार फिर झलक दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed