फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Chief Minister and Medical Minister arrived to know the condition of Assembly Speaker Devnani

Jaipur News: देवनानी का हाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री, स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से की बात

Tue, 21 Jan 2025 02:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 02:18 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की स्थिति जानने के लिए एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
Jaipur News: Chief Minister and Medical Minister arrived to know the condition of Assembly Speaker Devnani
अस्पताल में वासुदेव देवनानी से मिलने पहुंचे सीएम भजनलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वरिष्ठ चिकित्सकों से मुलाकात कर विधानसभा अध्यक्ष की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और देवनानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने भी एसएमएस अस्पताल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष की कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। खींवसर ने अस्पताल प्रशासन को उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के इस दौरे से स्पष्ट है कि राज्य सरकार विधानसभा अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वासुदेव देवनानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ, प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बता दें कि बिहार में आयोजित विधानसभा में पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत के कुछ ही देर बाद ही वासुदेव देवनानी को सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। आईजीआईसी के आईसीयू में हर तरह से प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद वह शाम में चार्टर्ड प्लेन से जयपुर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed