फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: BCCI Under-16 NCA's special camp in Jaipur, training will be held from 18 April to 14 May

Jaipur News: बीसीसीआई अंडर-16 एनसीए का विशेष प्रशिक्षण शिविर जयपुर में, 18 अप्रैल से 14 मई तक होगी ट्रेनिंग

Mon, 07 Apr 2025 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

घरेलू क्रिकेट सत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम कमाने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में अंडर-16 एनसीए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 अप्रैल से 14 मई तक चलेगा।

विज्ञापन
Jaipur News: BCCI Under-16 NCA's special camp in Jaipur, training will be held from 18 April to 14 May
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और अधिक निखारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अंतर्गत देश के विभिन्न स्थानों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों की देखरेख में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस बार अंडर-16 एनसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News:  धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा
विज्ञापन


 राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के संयोजक और विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि बीसीसीआई ने इस बार भी अंडर-16 एनसीए विशेष प्रशिक्षण शिविर (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना है। यह शिविर आगामी 18 अप्रैल से 14 मई 2025 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बीसीसीआई द्वारा नियुक्त अनुभवी कोचों की निगरानी में राष्ट्रीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी के अनुसार इस शिविर के सफल आयोजन के लिए आरसीए ने पूर्व की भांति राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद को पत्र लिखकर सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी को राजस्थान क्रिकेट संघ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे जयपुर में शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed