Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhajanlal Government Puts Benefits to Goyal Fashions on Hold Amid ACB Inquiry

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: एसीबी की प्रारंभिक जांच के बीच सरकार का एक्शन, गोयल फैशन्स के लाभ पर रोक

Mon, 02 Nov 2026 10:01 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी एसीबी की प्रारंभिक जांच पूरी होने तक गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को स्वीकृत निवेश प्रोत्साहन पैकेज के लाभ देने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Bhajanlal Government Puts Benefits to Goyal Fashions on Hold Amid ACB Inquiry
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा।

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सरकार ने गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को स्वीकृत निवेश प्रोत्साहन से जुड़े परिलाभों पर रोक लगा दी है। कंपनी को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज स्वीकृत किया गया था। अब एसीबी की प्रारंभिक जांच की कार्रवाई पूरी होने तक कंपनी को इस पैकेज के तहत मिलने वाले स्वीकृत लाभ और छूट का वितरण नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संज्ञान में मामला आने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने इस संबंध में कार्रवाई की। समिति के निर्णय के बाद आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के इस कदम को निवेश प्रोत्साहन योजनाओं में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार के अनुसार, राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों के तहत पात्र कंपनियों को रियायतें एवं प्रोत्साहन दिए जाते हैं। इनमें निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग तरह के वित्तीय और अन्य परिलाभ शामिल होते हैं। हालांकि, इन सरकारी सुविधाओं का लाभ निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर ही दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड को भी राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी गई थी। अब इस पैकेज से जुड़े परिलाभों पर तब तक रोक रहेगी, जब तक एसीबी की प्रारंभिक जांच संबंधी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती। यानी जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक कंपनी को स्वीकृत छूट अथवा अन्य परिलाभों का वितरण नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश और संज्ञान के बाद विभागीय स्तर पर की गई इस कार्रवाई से सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि निवेश को प्रोत्साहन देने के साथ सरकारी रियायतों के इस्तेमाल में भी नियमों और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का जोर इस बात पर है कि औद्योगिक विकास और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ वास्तविक पात्रता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही मिले।



ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में मिक्सर मशीन में दौड़ा था करंट: आठ मजदूरों की गई जान, पूर्व सीएम गहलोत समेत इन्होंने उठाया सवाल

राज्य सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय लाभ या रियायत देने से पहले प्रक्रिया, पात्रता और संबंधित जांच को महत्व दिया जाएगा। इसी क्रम में गोयल फैशन्स के मामले में भी एसीबी की जांच पूरी होने तक स्वीकृत परिलाभों को रोकने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed