फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: After Rahul Gandhi's statement, Dotasara verbally attacked BJP

Jaipur News: डोटासरा ने भाजपा पर किया हमला, बोले- राहुल की छवि खराब करने के लिए लिया सोशल मीडिया का सहारा

Tue, 02 Jul 2024 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jul 2024 07:17 PM IST
सार

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों को सदन में उठाया, जिससे मोदी और शाह बेचैन हो गए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: After Rahul Gandhi's statement, Dotasara verbally attacked BJP
कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्ची सरकार काम कर रही है, जिसे सीएम भजनलाल ने प्रमाणित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केवल दिल्ली से आई पर्ची पढ़कर ही बोलते हैं।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के मुद्दों को उठाया था, जिसमें अग्निवीर योजना, मणिपुर की घटना और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू समाज का ठेकेदार नहीं है। राहुल गांधी ने कहा था कि हिन्दू न तो डरता है और न ही डराता है।
विज्ञापन


डोटासरा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दस सालों में 70 पेपरलीक हो चुके हैं और मोदी विदेशों में घूमते रहे। उन्होंने कहा कि मोदी ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों को सदन में उठाया, जिससे मोदी और शाह बेचैन हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर को रात में धमकाया गया और राहुल गांधी के महत्वपूर्ण मुद्दों को हटाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम ने मीडिया का जवाब नहीं दिया और राजस्थान की जनता और मीडिया का अपमान किया।


डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएगी और भाजपा को जवाबदेह ठहराएगी। उन्होंने राहुल गांधी के संस्कारों की तारीफ की और कहा कि उन्हें अपने परिवार से महान संस्कार मिले हैं। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हिन्दू धर्म का ठेका केवल भाजपा ने ले रखा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed