{"_id":"665dc745278ecccd270590e2","slug":"jaipur-news-acb-raids-the-house-of-retired-aao-of-rsrdc-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: RSRDC के रिटायर्ड AAO के घर एसीबी का छापा, सर्च अभियान में 90 लाख रुपये की रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: RSRDC के रिटायर्ड AAO के घर एसीबी का छापा, सर्च अभियान में 90 लाख रुपये की रकम बरामद
Mon, 03 Jun 2024 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:09 PM IST
सार
रिटायर्ड AAO के आवास पर तलाशी के दौरान 90 लाख से अधिक रुपये टीम ने बरामद किए हैं। महेश गुप्ता के घर से कई प्लाटों के कागजात भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
महेश चंद गुप्ता के घर ACB की सर्च में मिले 92 लाख रुपये नकद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में सोमवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए RSRDC के रिटायर्ड AAO महेश गुप्ता के घर सर्च अभियान चलाया। एसीबी ने ये कार्रवई रिश्वत के मामले में की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई में रिटायर्ड AAO महेश गुप्ता के घर से करीब 90 लाख रुपये की रकम बरामद की है। घर अंदर ही नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई है। महेश गुप्ता के घर से कई प्लाटों के कागजात भी जब्त किए हैं। इसके साथ ही RSRDC के MD के घर भी ACB की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
एसीबी ने एक लाख 20 हजार की रिश्वत लेते हुए RSRDC के 2 प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स और एक रिटायर्ड AAO महेश को गुप्ता को पकड़ा है। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन