{"_id":"67f8d8a91fd07517bc0c547f","slug":"jaipur-news-a-horrific-road-accident-took-place-in-dudu-seven-vehicles-collide-over-a-dozen-injured-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : दूदू में हुआ भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए सात वाहन, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : दूदू में हुआ भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए सात वाहन, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Fri, 11 Apr 2025 02:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:24 PM IST
सार
जयपुर जिले के दूदू में जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर पडासोली के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सात वाहन आपस में टकराने से करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर पडासोली के पास हुए इस हादसे में एक के बाद एक सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: चूड़ी गोदाम और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एयर फोर्स और मिलिट्री की दमकलों से भी मांगी मदद
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेलर और सवारियों से भरी कार की टक्कर के बाद पीछे आ रहे वाहन अनियंत्रित हो गए। हाईवे पर डामर फैलने के कारण दो भारी वाहन पलट गए, जिससे पीछे आ रहे अन्य वाहन भी असंतुलित होकर एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसे की जांच जारी है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।