फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur mayor election sunil kothari bjp candidate nomination

जयपुर: मेयर पद के लिए सुनील कोठारी के नाम पर भाजपा की मुहर, आज दाखिल करेंगे नामांकन

Sat, 19 Sep 2026 01:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 01:22 PM IST
सार

जयपुर मेयर चुनाव को लेकर भाजपा ने सुनील कोठारी के नाम पर सहमति बना ली है। सुनील कोठारी पुष्कर से जयपुर पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद करीब दो बजे मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

विज्ञापन
jaipur mayor election sunil kothari bjp candidate nomination
भाजपा से सुनील कोठारी होंगे जयपुर मेयर के प्रत्याशई - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कोठारी के नाम पर सहमति बना ली है। सुनील कोठारी पुष्कर से जयपुर पहुंच चुके हैं। जयपुर पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद अब वह करीब दो बजे मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

विज्ञापन

सुनील कोठारी के नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि श्रवण सिंह बगड़ी कुछ ही देर में सुनील कोठारी के नाम का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। भाजपा की ओर से नाम की घोषणा के साथ ही जयपुर मेयर चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर भी विराम लग जाएगा।

विज्ञापन


जानिए कौन हैं सुनील कोठारी?
जयपुर नगर निगम में नए महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी के सुनील कोठारी को अपना प्रत्याशी बनाने के साथ ही उनकी जीत भी तय हो गई है। संगठन के स्तर पर अंतिम दौर की बैठकों के बाद उनके नाम पर एकराय बन चुकी है। आधिकारिक एलान से पहले ही सुनील कोठारी के समर्थकों ने नामांकन पत्र खरीद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में दीर्घकालिक अनुभव और मजबूत पैठ
जैन यानी वैश्य समाज से आने वाले और जाने-माने व्यवसायी सुनील कोठारी पिछले तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी में सेवा दे रहे हैं। वे पूर्व में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में गहरी पकड़ रखने के साथ ही उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का करीबी माना जाता है। निगम के पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावट और सुनील कोठारी में से संगठन ने वरिष्ठता के आधार पर कोठारी का चयन किया है।

ये भी पढ़ें- जयपुर: मेयर पद के लिए सुनील कोठारी के नाम पर भाजपा की मुहर, आज दाखिल करेंगे नामांकन


निवर्तमान महापौर का टिकट काटकर मैदान में उतारा था
निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी निवर्तमान महापौर कुसुम यादव का टिकट काटकर सुनील कोठारी को परकोटा क्षेत्र के किशनपोल विधानसभा अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 112 से उम्मीदवार बनाया था। सुनील कोठारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार आशीष शर्मा को 905 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी साख साबित की थी। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 35.87 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जिसके साथ वे इस चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सबसे अमीर पार्षद हैं। वे 'कोठारी जेम्स एंड ज्वेलरी' समूह के मालिक हैं और उनका व्यापार देश के साथ विदेशों में भी फैला हुआ है। उनकी व्यावसायिक संपत्तियां जयपुर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में स्थित हैं।

भाजपा को स्पष्ट बहुमत
निगम में भारतीय जनता पार्टी अपने 78 पार्षदों के स्पष्ट बहुमत के साथ काफी मजबूत स्थिति में है। दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस पर्याप्त संख्या बल न होने के बाद भी राजनीतिक रणनीति के तहत अपना प्रत्याशी उतार रही है। कांग्रेस की तरफ से भरत मेघवाल और सुनीता मावर के नाम से नामांकन पत्र लिए गए हैं। यदि मुकाबला एक से अधिक प्रत्याशियों के बीच बना रहता है, तो 25 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed