फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Literature Festival There will be no literary discussions Mughal tent SuryaMahal venue for discussions

Jaipur Literature Festival: विवादित मुगल टेंट में नहीं होगी साहित्य चर्चा, सूर्य महल होगा चर्चाओं का नया अड्डा

Tue, 21 Jan 2025 07:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार फेस्टिवल में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से करीब 600 वक्ता भाग लेंगे। फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए 103 देशों से प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

विज्ञापन
Jaipur Literature Festival There will be no literary discussions Mughal tent SuryaMahal venue for discussions
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) 2025 इस बार नए बदलावों के साथ आयोजित होगा। 30 जनवरी से तीन फरवरी तक होने वाले इस फेस्टिवल में साहित्यिक चर्चाओं के लिए नया वेन्यू चुना गया है। विवादों में रहे 'मुगल टेंट' की जगह अब होटल क्लार्क्स आमेर के नए बैंक्वेट हॉल को 'सूर्य महल' नाम देकर चर्चाओं का प्रमुख स्थल बनाया गया है।

विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से 'मुगल टेंट' विवाद का विषय बना हुआ था। इसे लेकर राजस्थान के उदयपुर राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह और अन्य राजनेताओं ने आपत्ति जताई थी। अब किसकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने इस बार मुगल टेंट को फूड एरिया में तब्दील किया गया है। आयोजकों ने बताया, इस बार बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर भी कई सेशन रखे गए हैं।
विज्ञापन


साहित्य और संगीत का उत्सव
इस बार की थीम "उत्सव" रखी गई है। फेस्टिवल में 250 से अधिक साहित्यकार शामिल होंगे, जो अपने विचार और रचनाओं से दर्शकों को प्रेरित करेंगे। जयपुर म्यूजिक स्टेज पर कैलाश खेर, सुशीला रमन, अभिजीत पोहनकर और अन्य प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन स्थल और सजावट
होटल क्लार्क्स आमेर को उत्सव थीम पर सजाया जाएगा। टीमवर्क्स आर्ट्स के निदेशक संजोय रॉय ने बताया कि बारिश से होने वाली परेशानियों के चलते भी वेन्यू में बदलाव किया गया है। 'सूर्य महल' में सभी चर्चाएं आयोजित होंगी, जो एक आधुनिक और भव्य स्थल है।


विशिष्ट आयोजन और बहस
इस वर्ष फेस्टिवल में विभिन्न विषयों पर चर्चाओं के साथ-साथ संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 'द अमीर खुसरो प्रोजेक्ट', 'कबीरा खड़ा बाजार में' जैसे अनूठे प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और संगीत का संगम प्रस्तुत करने से पहले ही चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed