फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur JP Nadda started 'Nahin Sahega Rajasthan' campaign

Rajasthan Politics: जयपुर में नड्डा ने बताई UPA की परिभाषा, 'यू' उत्पीड़न, 'पी' पक्षपात और 'ए' मतलब अत्याचार

Sun, 16 Jul 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jul 2023 05:32 PM IST
सार

नड्डा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का ही कमाल है मित्रों, अभी जो रिपोर्ट आई है वो कहती है कि भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम रह गई है और भारत की अति गरीबी 1% से भी कम रह गई है। 

विज्ञापन
Jaipur JP Nadda started 'Nahin Sahega Rajasthan' campaign
जयपुर में जेपी नड्डा का स्वागत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जेपी नड्डा ने जयपुर में गहलोत को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में खुली छूट है भ्रष्टाचार करने की। राजस्थान में गहलोत सरकार महिलाओं, दलित, पिछड़े सब पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी बेटा और मां की पार्टी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बटन दबाकर 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत वीरों की भूमि को नमन करके की। उन्होंने कहा कि मैं जयपुर में आया हूं तो मोती डूंगरी गणेश मंदिर हमारे गणेश जी को, गोविंद देव जी, गलता माता जी को भी नमन करता हूं। इसके साथ-साथ हमारे वीरों की भूमि शौर्य की भूमि, तपस्या की भूमि सामाजिक चेतना लाने वाली भूमि स्वाधीनता की लड़ाई लड़ने वाली ऐसी वीर भूमि को भी नमन करता हूं और आशीर्वाद लेकर अपनी बात पहुंचाता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मित्रों राजस्थान में पांच साल के रिकॉर्ड क्या हैं? गहलोत सरकार ने कुशासन के झंडे जलाने का काम किया है। अगर भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया तो गहलोत सरकार ने बनाया और इसी बात को आगे बढ़ाएं तो सामने आता है चाहे दलितों पर अत्याचार या महिलाओं पर अत्याचार हो, आदिवासियों पर अत्याचार, बच्चों पर अत्याचार, सभी में राजस्थान में सारे रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। इसलिए हमने तय किया है 'नहीं सहेगा राजस्थान' पर कैंपेन चला कर दो करोड़ लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगें। हर पंचायत में जाएंगे। हर ढाणी में जाएंगे। जनता को पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त सरकार लाएंगे। इसी बात को लेकर हम आगे चलेंगे मित्रों। यह यूपीए है क्या 'यू' का मतलब उत्पीड़न करने वाली, 'पी' का मतलब है पक्षपात और 'ए' का मतलब है अत्याचार करने वाले सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घर को लूटने वाली सरकार है
उन्होंने कहा कि मित्रों मेरे से पूर्व वक्ताओं ने आपके सामने बहुत सी बातें रखीं। आखिर क्या कारण है कि भारतीय जनता पार्टी को यह तय करना पड़ा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' इस बात को लेकर महारैली करनी पड़ी। इसका कारण है गहलोत की सरकार। ये गहलोत की सरकार नहीं है, ये घर को लूटने वाली सरकार है, जो आज राजस्थान में है। दिल्ली को पैसा भेजना, गरीबों के पैकेज का हिस्सा उड़ाना, सरेआम भ्रष्टाचार को प्रस्तावित करना, भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाना, यह गहलोत सरकार का काम करने का चाल चरित्र है। यह सरकार लूट लेने वाली सरकार है। यह सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है। यह सरकार कुशासन लाने वाली सरकार है। ऐसी सरकार को बिल्कुल भी एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। आने वाले नवंबर में आप इसको बाहर का रास्ता दिखाएंगे इस बात का मुझे विश्वास है।

पति के सामने गैंगरेप
जब महिला उत्पीड़न की बात करते हैं तो आपके सामने थानागाजी का गैंगरेप आपके सामने होगा। परिवार के सामने पति के सामने गैंगरेप हुआ और कोई सुध लेने वाला नहीं है। अलवर की घटना में गैंगरेप हुआ। उसके साथ गलत बर्ताव हुआ, गैंगरेप हुआ और फिर मर्डर हुआ। खाजूवाला गैंगरेप हुआ और पुलिस वाले रक्षक ही भक्षक बन गए। उसके बाद एफआईआर दर्ज करने में भी कुरेदी की गई।



करौली घटना को दबाने का काम किया
आप को ध्यान में होगा एक कांग्रेस का नेता विधानसभा में जो मंत्री है। वह विधानसभा में कहते हैं मुझे उनके वाक्य बोलने में शर्म आती है। अभी जो करौली में जो घटना घटी दो दिन पहले। यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। पहले अपहरण होता है, उसके बाद रेप होता है, फिर गोली से मार दिया जाता है, फिर उसे जलाया जाता है, फिर कुएं में डाल दिया जाता है। हर तरीके से केस को दबाने का काम किया गया। ये काम गहलोत सरकार करती है।

दौसा में अपहरण
दौसा में अपहरण हुआ। पिता को कुचल डाला और माता को अटैक कर कर घायल कर दिया और अपहरण कर ले गए। बताइए उत्पीड़न है कि नहीं। इसके खिलाफ आवाज उठानी है कि नहीं। जो लोग ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं उन्हें जेल के पीछे डालना है कि नहीं। इनको सजा दिलानी है कि नहीं। उत्पीड़न करने वाली सरकार को जवाब देना होगा। आज प्रतिदिन लगभग 18 से 19 रेप केस 5 से 7 मर्डर केस हैं। 24000 से ज्यादा महिलाओं का दुष्कर्म हुआ है। दुर्गा स्थान भाईचारे के लिए जाना गया आज यहां पर महिला उत्पीड़न चरम शिखर पर है। ऐसे लोगों को राजस्थान की जनता को जवाब देने की जिम्मेदारी है। ऐसे नहीं सहेगा राजस्थान।

जयपुर बम ब्लास्ट में पक्षपात
मैं पक्षपात की बात करूं तो जयपुर बम ब्लास्ट केस में हुआ था। वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थीं। केस को फास्ट्रैक में डाला गया। कोर्ट ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई, जब वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थीं, लेकिन उसके बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार आई। लंबे-लंबे समय तक सुनवाई चलती रही। केस ढीला पड़ गया। तुष्टीकरण हुआ और वोट बैंक की खातिर सरकार पर और गहलोत पर आरोप लगाता हूं कि उन्होंने तुष्टीकरण किया और जयपुर बम ब्लास्ट के कातिलों को छोड़ने में मदद की गई। फांसी की सजा उनकी समाप्त हो गई। पक्षपात करने वाले मुख्यमंत्री को रहने देना है क्या आज राजस्थान?

वोटबैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस
अभी मुझे पता लगा कि एक पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा लेने वाला व्यक्ति रिश्वत लेते पकड़ा गया और उसके केस को भी दबाने का काम भी गहलोत सरकार कर रही है। 19500 किसानों की भूमि कुर्की की गई है। ये जो राहुल गांधी आकर बोलते थे 12345 और किसानों का कर्जा माफ किया। आज 19500 की भूमि को कुर्क किया तो गहलोत सरकार ने किया है। आप देखिए दलितों पर 8000 से ज्यादा मुकदमे 2022 में दर्ज हुए हैं। सिर्फ दलितों पर प्रदेश बन गया है। उसी तरीके से पाकिस्तान से आए हुए शरणार्थियों के साथ वोटबैंक की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम केवल गहलोत सरकार कर रही है। ऐसे पक्षपातियों को सरकार को रहने का कोई हक नहीं है।



फ्रांस के सबसे बड़े सम्मान से पीएम का सम्मान हुआ
देशद्रोहियों को समर्थन करें ऐसे लोगों को रहना चाहिए क्या? गांव-गांव जाकर यह संदेश दे दो कि अब राजस्थान सहने वाला नहीं है और उनको उठाकर फेंक देने वाला है। मैं यह सारी बातें आपके सामने इसलिए कह रहा हूं कि उत्पीड़न में नंबर एक, पक्षपात में नंबर एक, अत्याचार में नंबर एक है यूपीए की सरकार। दूसरी ओर एक हमारी सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है, जो बिना भेदभाव के  राजस्थान को आगे बढ़ने में मोदी जी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। मैं आज इसी मन से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं। पीएम को फ्रांस में वहां के राष्ट्रीय फ्रांस के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सबसे बड़ी बात है कि आजाद भारत में मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिसको यह सर्वोच्च पद मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनको सबसे ज्यादा सम्मानित किया गया है।


भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम रह गई
सबका साथ सबका विकास यह मोदी जी मंत्र लेकर चल रहा है 80 करोड़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल, एक किलो दाल देने का काम किया है। आपको जानकर खुशी होगी राजस्थान में भी 4 करोड़ 40 लाख भाइयों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 5 किलो गेहूं, 5 किलो चावल दिया जा रहा है। अभी एक रिपोर्ट आई है मित्रों, वह रिपोर्ट कहती है कि भारत की गरीबी 22% से घटकर 10% से भी कम रह गई है और भारत की अति गरीबी 1% से भी कम रह गई है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन में 9 करोड़ पचास लाख घरों को पानी से जोड़ा गया। राजस्थान में 31 लाख घरों में नल का पानी पहुंचाया गया है। राजस्थान हमेशा पानी से तड़पता रहा है। आज हमारा संकल्प है हर घर को नल से जल देने का काम करने वाले हैं। उसी तरीके से शौचालय में 11 करोड़ शौचालय बने 86000 राजस्थान में बने हैं प्रधानमंत्री सम्मान सम्मान निधि किस्त मिलेगी लेकिन ₹2000 चौथे महीने साल का ₹6000 ₹117800000 खाते में पहुंचाया जाता है, जिसमें 70 लाख किसान राजस्थान के हैं। खाते में हर चौथे महीने दो हजार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed