फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Janmashtami Traffic Advisory: Public Transport to Remain Suspended in Walled City on September 4

जयपुर: जन्माष्टमी पर परकोटे में सार्वजनिक परिवहन रहेगा बंद, गोविंददेव जी मंदिर में जलेब चौक से ही एंट्री

Wed, 02 Sep 2026 02:49 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 02 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

जयपुर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए चारदीवारी में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। श्रद्धालुओं से मेट्रो उपयोग की अपील।

विज्ञापन
Jaipur Janmashtami Traffic Advisory: Public Transport to Remain Suspended in Walled City on September 4
श्री गोविंद देव जी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को गोविंददेवजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मेट्रो सेवा का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार 4 सितंबर को जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगी निजी वाहनों की पार्किंग
निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जेम सिनेमा में पार्किंग की व्यवस्था की है। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से खास तौर पर रामनिवास बाग पार्किंग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए मंदिर के आसपास निजी वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।

यह भी पढें- जयपुर नगर निगम चुनाव: टिकट पर नाराजगी के बीच आरआर तिवाड़ी की तबीयत बिगड़ी, वायरल के बाद गांव पहुंचे
जलेब चौक से ही मिलेगा मंदिर में प्रवेश
अतिरिक्त उपायुक्त प्रथम आलोक सिंघल ने बताया कि जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश केवल जलेब चौक के निर्धारित मार्ग से होगा। अन्य रास्तों से मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जलेब चौक पर श्रद्धालुओं के लिए तीन अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। इनमें दर्शन पास धारक, बिना जूते-चप्पल वाले और जूते-चप्पल सहित आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था रहेगी।


मंदिर में जूते-चप्पल रखने की सुविधा नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं होगी। श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल वाहनों में ही रखें या पुरानी विधानसभा के पास बनाए गए स्टैंड का इस्तेमाल करें। भीड़ को देखते हुए प्रवेश से लेकर दर्शन और निकासी तक श्रद्धालुओं को करीब 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दर्शन के बाद इन गेट से होगी निकासी
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी के लिए जयनिवास बाग के पूर्वी और पश्चिमी गेट निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि दर्शन के बाद वे वापस प्रवेश मार्ग की ओर जाने का प्रयास न करें। सभी श्रद्धालुओं को निर्धारित निकास मार्गों का ही इस्तेमाल करना होगा, ताकि भीड़ का दबाव कम रहे और यातायात एवं दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी बातें
- 4 सितंबर को चारदीवारी में सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।
- मंदिर आने के लिए मेट्रो का अधिकतम इस्तेमाल करें।
- निजी वाहनों के लिए रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जेम सिनेमा पार्किंग तय।
- मंदिर में प्रवेश केवल जलेब चौक से होगा।
- मंदिर में जूते-चप्पल रखने की सुविधा नहीं होगी।
- दर्शन के बाद जयनिवास बाग के पूर्वी या पश्चिमी गेट से ही निकासी होगी।
- भीड़ के कारण 5-6 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed