फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Fire Breaks Out in Electronics Shop on Sikar Road, Police Rescues Woman and Child Safely

Jaipur: सीकर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग, पुलिस की तत्परता से महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

Tue, 18 Feb 2025 11:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:08 PM IST
सार

जयपुर के सीकर रोड पर आज एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे भवन में धुआं भर गया, खासकर तीसरे फ्लोर पर जहां महिला और बच्चा फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने जांबाजी दिखाते हुए बिल्डिंग में फंसे महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
Jaipur: Fire Breaks Out in Electronics Shop on Sikar Road, Police Rescues Woman and Child Safely
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सीकर रोड पर ढहर के बालाजी इलाके में मंगलवार को एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि दुकान के ऊपर बनी बिल्डिंग में रह रहे एक परिवार के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सीआई राकेश ख्यालिया, एसआई शोभा, हेड कांस्टेबल अशोक और महेश बराल ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम ने जांबाजी दिखाते हुए बिल्डिंग में फंसे महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान पुलिस ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आग और धुएं से घिरे भवन में प्रवेश किया और सूझबूझ से बचाव कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे भवन में धुआं भर गया, खासकर तीसरे फ्लोर पर जहां महिला और बच्चा फंसे हुए थे। दमकल विभाग को भी तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन व्यापारिक नुकसान भारी हुआ है।


स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विद्याधर नगर थाना पुलिस की तत्परता और साहस की जमकर सराहना की। अगर पुलिस समय रहते मौके पर न पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला और बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए पुलिस टीम की बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed