फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: BJP’s Saroj Kanwar vs Congress’ Salman Mansuri for Deputy Mayor, Voting on Saturday

जयपुर डिप्टी मेयर चुनाव: भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच होगा मुकाबला, आज मतदान

Sat, 26 Sep 2026 02:52 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा ने वार्ड 90 की पार्षद सरोज कंवर और कांग्रेस ने वार्ड 137 के पार्षद सलमान मंसूरी को प्रत्याशी बनाया है। आज नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान होगा और शाम को नतीजा सामने आएगा।

विज्ञापन
Jaipur: BJP’s Saroj Kanwar vs Congress’ Salman Mansuri for Deputy Mayor, Voting on Saturday
जयपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने वार्ड 90 से पार्षद सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 137, हवा महल विधानसभा क्षेत्र से पार्षद सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की स्थिति में शनिवार को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से सरोज कंवर के नाम की घोषणा पार्टी की बाड़ेबंदी में की गई। इसके बाद उन्हें भाजपा कार्यालय ले जाया गया। सरोज कंवर जल्द ही नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी। वह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं। सोडाला रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा है। चुनाव जीतने पर वे जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान पर्यटन में नया रिकॉर्ड: छह महीने में 10.92 करोड़ पर्यटक, विदेशी सैलानियों की पहली पसंद जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सलमान मंसूरी वार्ड 137 से दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले उनकी बहन भी पार्षद रह चुकी हैं। कांग्रेस की ओर से उन्हें डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी पार्षदों के समर्थन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।


नगर निगम मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे से डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, सुबह 11 बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए, इसके बाद सुबह नामांकन-पत्रों की जांच हुई। दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे तक पार्षद मतदान कर सकेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा होगी।

डिप्टी मेयर चुनाव के साथ जयपुर नगर निगम में नई सत्ता की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो जाएगी। शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी। अब डिप्टी मेयर पद पर होने वाला चुनाव निगम की नई राजनीतिक व्यवस्था का अगला महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed