फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur congress ticket distribution protest sunil sharma manju lata meena ward 64 local body election 2026

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, जिलाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2026 01:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

जयपुर में आगामी निकाय चुनावों के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
jaipur congress ticket distribution protest sunil sharma manju lata meena ward 64 local body election 2026
विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन कर टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान जयपुर शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मंजू लता मीणा ने भी पार्टी टिकट को लेकर अपना दावा पेश किया और नेतृत्व से पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें चुनाव मैदान में उतारने की मांग की।

विज्ञापन

वार्ड 64 से टिकट के लिए मंजू लता मीणा ने जताई दावेदारी

मंजू लता मीणा ने बताया कि वह जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा से मिलने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड बगरू विधानसभा क्षेत्र के जगतपुरा ब्लॉक में आता है। यह वार्ड नंबर 64 अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित है। मंजू लता मीणा ने कहा कि वह इस वार्ड से पार्टी टिकट की मजबूत दावेदार हैं, क्योंकि वह इसी क्षेत्र की स्थानीय निवासी और मतदाता हैं तथा यह इलाका उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर पार्टी की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस कोटे के तहत उन्हें टिकट देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

'महिला कांग्रेस की आवाज के तौर पर टिकट का अवसर मिले'

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आवाज को जमीनी स्तर से लेकर सड़कों और संसद तक मजबूती से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं ने लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है और महिला कांग्रेस की आवाज को मजबूती से उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी आधार पर उन्होंने वार्ड 64 से पार्टी टिकट के लिए अपना मजबूत दावा पेश किया है। मंजू लता मीणा ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया कि महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि और महिलाओं की आवाज के तौर पर उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाए। टिकट वितरण को लेकर जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच पार्टी नेतृत्व के सामने अब दावेदारों को संतुष्ट करने और स्थानीय संगठन के बीच समन्वय बनाने की चुनौती भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed