Jaipur: रामगंज में देर रात सांप्रदायिक तनाव फैला, पत्थरबाजी के बाद पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति नियंत्रण में
राजधानी जयपुर में धार्मिक रूप से अतिसंवेदनशील माने जाने वाले रामगंज इलाके में देर रात सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। बच्ची से छेड़छाड़ की घटना पर दो पक्षों में जमकर पत्थर चले। अब स्थिति नियंत्रण में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के रामगंज थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों में सांप्रदायिक झड़प हो गई। यह विवाद एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ, जब एक गुट के लोगों ने वहां से गुजर रही बालिका को कुछ कह दिया। बालिका ने अपने परिजनों को जाकर यह बात बताई तो देखते-देखते वहां दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले। इसमें कुछ लोगों को चोट भी लगी है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: Nagaur News: "एक दिन सभी को जाना है... लव यू ऑल" सुसाइड नोट में ये लिखकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही जो लोग इस हिंसा में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.