{"_id":"64ede2d2909656f1a00b32dc","slug":"jaipur-cms-osd-sharma-demands-resignation-from-union-minister-arjun-ram-state-model-state-in-crime-control-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: CM के OSD शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम से मांगा इस्तीफा, अपराध नियंत्रण में प्रदेश मॉडल स्टेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: CM के OSD शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम से मांगा इस्तीफा, अपराध नियंत्रण में प्रदेश मॉडल स्टेट
Tue, 29 Aug 2023 05:51 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:51 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफे की मांग की है। सीएम के ओएसडी ने कहा कि अपराध नियंत्रम में प्रदेश स्टेट मॅाडल है।
विज्ञापन
सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफा मांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से इस्तीफे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ट्वीट कर लोकेश शर्मा ने ये मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने मेघवाल पर लगे आरोप से जुड़ी एक खबर की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल, आपके ऊपर आप ही की पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। नैतिकता कहती है कि अपने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दीजिए। साथ ही केंद्रीय मंत्री मेघवाल के राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवालों पर भी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अपराधों के विरूद्ध रेस्पॉन्स टाइम में राजस्थान पूरे देश में अव्वल है। प्रदेश में कानून का राज है। अब अपराधियों के हौसले बुलंद नहीं होने दिए जाते, बल्कि मुख्यमंत्री अपराधियों को अपराधीकरण छोड़ने या फिर राजस्थान छोड़ने की सीधी और सख्त वॉर्निंग देते हैं। लोकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से ऑपरेशन वज्र प्रहार जैसे सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत 2023 में संगठित अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, इसमें कुल 169 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने इस बात की तरफ भी केंद्रीय मंत्री मेघवाल का ध्यान दिलाया कि पुलिस द्वारा लगभग सभी आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है और कम से कम समय में उनको सजा दिलाने का काम किया जा रहा है। इससे राजस्थान क्राइम कंट्रोल की दिशा में आज एक मॉडल स्टेट बन गया है। साथ ही विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि कानून व्यवस्था को लेकर तमाम आंकड़े देखे जाएं, तो राजस्थान को बदनाम करने वाले खुद एक्सपोज़ हो रहे हैं।
विज्ञापन