फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: CM Launches Sharp Attack on Ashok Gehlot, Says Those Who Betray People Must Self-Reflect

Jaipur: मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत पर किया तीखा प्रहार, बोले- जनता के साथ छल करने वालों को आत्ममंथन करना चाहिए

Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लालच में आमजन के दर्द को भुला देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को आत्ममंथन करना चाहिए।

विज्ञापन
Jaipur: CM Launches Sharp Attack on Ashok Gehlot, Says Those Who Betray People Must Self-Reflect
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी आमजन के दर्द को महसूस नहीं किया, वे जनता की पीड़ा को समझ ही नहीं सकते। उन्होंने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि जाके पैर ना फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो नेता हमेशा सत्ता और कुर्सी के मोह में उलझे रहे, उन्होंने आमजन के हितों को दरकिनार कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम किया। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आत्ममंथन करना चाहिए और खुद को आईने में देखकर यह विचार करना चाहिए कि उनके कार्यकाल में जनता के साथ कितना अन्याय और विश्वासघात हुआ।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: Alwar News: दहेज प्रताड़ना में विवाहिता को चलती गाड़ी से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तीखे लहजे में कहा कि यह देश की जागरूक जनता भली-भांति जानती है कि कुर्सी के लिए कुछ लोग किस हद तक गिर सकते हैं। अब ये बातें किसी से छुपी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य जनसेवा है, न कि स्वार्थ की राजनीति। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सच्चाई और ईमानदारी को पहचानें और ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो सिर्फ दिखावे की राजनीति करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed