फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   'Iron Lady' Renu's historic cycle journey, covered 1570 kilometers from Jaipur to Kolkata in seven days

Jaipur News: 'आयरन लेडी' रेणु की ऐतिहासिक साइकिल यात्रा, जयपुर से कोलकाता तक सात दिन में तय किए 1570 किलोमीटर

Tue, 30 Dec 2025 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Dec 2025 07:47 PM IST
सार

Renu Singhi: आयरन लेडी रेणु सिंघी ने जयपुर से कोलकाता तक 1570 किलोमीटर की साइकिलिंग सात दिन में पूरी की। ग्रामीण मार्गों, मौसम और यातायात चुनौतियों के बीच यह यात्रा उनके लिए यादगार रही और उनकी उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ा।

विज्ञापन
'Iron Lady' Renu's historic cycle journey, covered 1570 kilometers from Jaipur to Kolkata in seven days
रेणु सिंघी ने जयपुर से कोलकाता तक सात दिन में की 1570 किलोमीटर की राइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaipur News: आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध 59 वर्षीय साइकिलिस्ट रेणु सिंघी ने जयपुर से कोलकाता तक साइकिलिंग कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने करीब 1570 किलोमीटर की दूरी मात्र सात दिनों में पूरी की और सफलतापूर्वक वापस लौटीं।

विज्ञापन

 
कई शहरों और गांवों से होकर गुजरा रास्ता
रेणु सिंघी का यह सफर फतेहपुर सीकरी, इटावा, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, शेरगढ़, धनबाद और पानगढ़ जैसे स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान जोधपुर के साइकिलिस्ट प्रद्युम्न सिंह ने वाराणसी तक उनके साथ साइकिलिंग की।
विज्ञापन


रेणु सिंघी ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। उनकी कोशिश रही कि अधिकतर सफर छोटे गांवों से होकर किया जाए, जिससे स्थानीय संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला। गांवों के लोगों से मिलना और बातचीत करना उनके लिए एक खास अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
कोहरे और सड़क की चुनौतियों का सामना
उन्होंने बताया कि साइकिलिंग दिन के समय की गई, लेकिन सर्दी के मौसम में सुबह के समय कोहरे की वजह से कुछ परेशानियां आईं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हाईवे पर रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों के कारण भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने सावधानी और अनुभव के साथ पार किया।
 
दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचीं, मिला स्थानीय सहयोग
रेणु सिंघी ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि रास्ते में कुछ जगहों पर लापरवाही से ओवरटेक करने वाले वाहनों के कारण वे दुर्घटना से बाल-बाल बचीं। राइड के दौरान स्थानीय लोगों से उन्हें काफी सहयोग मिला, जिससे यात्रा सुरक्षित और सहज बनी रही।

यह भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल बड़ी सौगात; रिफाइनरी, 5 नए स्टेशन और जयपुर 150 ई-बसें...जानिए और क्या नया

 
धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों ने बढ़ाया सफर का आकर्षण
साइकिलिंग के दौरान उन्हें कई पुरातन मंदिर देखने को मिले, जो सामान्य यात्रा में शायद ही नजर आते हैं। हरिद्वार में बहती गंगा को देखना उनके लिए बेहद सुकून देने वाला और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
 
उल्लेखनीय है कि रेणु सिंघी वर्तमान में जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की एडवाइजर और जोधपुर के जीत यूनिवर्स व मेडिपल्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं। वे ‘लंदन-एडिनबर्ग-लंदन 2022’ और अल्ट्रा साइकिलिंग चैलेंज ‘नॉर्थ केप-4200’ पूर्ण करने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। इसके साथ ही वे 14 बार एसआर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं और अगस्त 2019 में फ्रांस में आयोजित ‘पेरिस-बे-पेरिस’ में 92 घंटे में 1220 किलोमीटर साइकिलिंग कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed