फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Inmates Create Giant Map of India in Shyalawas Jail to Honor Sardar Patel on National Unity Day

जेल में देश प्रेम का नवाचार: यहां 400 कैदियों ने बनाया भारत का विशाल नक्शा, सरदार पटेल को दी अनोखी श्रद्धांजलि

Thu, 30 Oct 2025 11:02 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 11:02 AM IST
सार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जयपुर की विशिष्ट केंद्रीय कारागार श्यालावास में चार सौ से अधिक बंदियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारत का विशाल नक्शा बनाकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन
Inmates Create Giant Map of India in Shyalawas Jail to Honor Sardar Patel on National Unity Day
400 से अधिक बंदियों ने मिलकर भारत का विशाल नक्शा तैयार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जयपुर में विशिष्ट केंद्रीय कारागार श्यालावास में एक अनोखा और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ की प्रेरणा और जेलर विकास बागोरिया के मार्गदर्शन में चार सौ से अधिक बंदियों ने मिलकर भारत का एक विशाल नक्शा तैयार किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन

जेल परिसर के खुले मैदान में बने इस नक्शे के बीचोंबीच सरदार पटेल की प्रतीकात्मक “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” स्थापित की गई, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। इस प्रस्तुति के माध्यम से बंदियों ने न केवल लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी, बल्कि उनके एकता और अखंडता के संदेश को भी जीवंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


देशभक्ति के नारों से गूंज उठा जेल परिसर
कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। बंदियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘राष्ट्रीय एकता ज़िंदाबाद’ और ‘हम सब एक हैं’ के नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे लहराए। देश के प्रति उनका यह उत्साह और सामूहिक एकजुटता सभी के लिए प्रेरणा बन गई।


ये भी पढ़ें- राजस्थान में चक्रवाती बारिश से बढ़ी ठंड, 13 जिलों में यलो अलर्ट; सिरोही सबसे ठंडा शहर

जानें किसने किया यह नवाचार
इस आयोजन की तैयारी में बंदी संदीप गुप्ता ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनके साथ बंदी विकास शर्मा, महेश, नितिन, दिनेश, राजेश मूर्तिकार, रामप्रसाद और प्रवीण सैनी सहित कई अन्य बंदियों ने मिलकर इस विशाल नक्शे को आकार दिया। यह टीमवर्क जेल प्रशासन और बंदियों के बीच सकारात्मक तालमेल का उदाहरण बना। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। बंदियों ने हाथों में तिरंगा थामे पूरे जोश और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाकर एकता और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed