फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Horrific incident in Jaipur Left home at night, blood-soaked body found in a government nursery in the morning

जयपुर में खौफनाक वारदात: रात को घर से निकला, सुबह सरकारी नर्सरी में मिला खून से लथपथ शव; राजधानी में सनसनी

Mon, 31 Aug 2026 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 03:22 PM IST
सार

जयपुर के मालवीय नगर स्थित सरकारी नर्सरी में 46 वर्षीय सुरेंद्र कुमार मीणा का लहूलुहान शव मिला। गले और दोनों हाथों पर कट के निशान थे। शव के पास चाकू मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Horrific incident in Jaipur Left home at night, blood-soaked body found in a government nursery in the morning
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर स्थित सरकारी नर्सरी में सोमवार सुबह 46 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला। मृतक की पहचान मॉडल टाउन-ए, मालवीय नगर निवासी सुरेंद्र कुमार मीणा के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम मुंशी राम मीणा है। मृतक के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं और गले पर भी धारदार हथियार से गहरा कट का निशान था। शव के पास घरेलू उपयोग में आने वाला एक चाकू पड़ा मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


छह महीने से चल रहा था इलाज
मालवीय नगर थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि सुरेंद्र रविवार शाम करीब 6:45 बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र पिछले छह महीने से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे लोगों ने सरकारी नर्सरी के अंदर उनका शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:  वारदात के वक्त CCTV बंद, 319 में 61 कैमरे खराब; हाईकोर्ट सख्त
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार कूदकर नर्सरी परिसर में घुसने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार देर शाम नर्सरी बंद होने के बाद सुरेंद्र दीवार कूदकर परिसर में घुसे थे। आशंका है कि वह घर से ही चाकू लेकर आए थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, नर्सरी में सन्नाटा होने पर उन्होंने धारदार हथियार से अपने गले और दोनों हाथों की नसों पर वार किया। पुलिस को घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष या झगड़े के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला पहली नजर में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed