फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rain alert in rajasthan

Rajasthan Weather Update:आज राजस्थान में 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी- आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Mon, 18 Aug 2025 07:16 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 18 Aug 2025 07:16 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि सोमवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ सहित 5 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
heavy rain alert in rajasthan
बीसलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं राजस्थान मानसून की जोरदार बारिश करवा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश हो सकती है और कई अन्य जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट भी जारी हुआ है। अगले 3 से 4 दिन उदयपुर, जोधपुर संभाग में मध्यम वर्षा तथा जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग में हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में जुलाई के महीने में जोरदार बारिश हुई लेकिन अगस्त में पहले तीन सप्ताह मानसून की गतिविधियां बिल्कुल सुस्त रहीं। हालांकि जुलाई में हुई जोरदार वर्षा के चलते प्रदेश में अब तक मानूसन की औसत वर्षा से करीब 38 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन

मानसून सीजन में सामान्य वर्षा का स्तर 424.71 एमएम है। जबकि अब तक प्रदेश में 421 एमएम बारिश हो चुकी है।  सीजन की सर्वाधिक बारिश चित्तोड़गढ़ के बस्सी में रिकॉर्ड की गई। यहां  एक ही दिन में 320 एमएम पानी बरसा था। प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो  17 अगस्त तक 274  छोटे और मध्यम आकार  बांध पूरी तरह भर चुके हैं। कोटा, टोंक, धौलपुर, पाली और राजसमंद में पिछले साल के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा आवक दर्ज की जा रही है। बीसलपुर बांध के निर्माण से लेकर अब तक जुलाई में पहली बार बांध पर चादर चली है। 
विज्ञापन

 इन जिलों में मेघगर्जन का अलर्ट
 
आईएमडी ने आज अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोड़गढ़,, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड़,झुंझुनू,करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई मधाेपुर, सीकर, टोंक और बाड़मेर में मेघगर्जर के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed