फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heated Debate in Rajasthan Assembly on Fertilizer Distribution; Ministers-MLAs Face Off on Suspension

Rajasthan Assembly: खाद वितरण पर सदन में गरमाई बहस; व्यवस्था, निलंबन और बहाली पर मंत्री-विधायक आमने-सामने

Fri, 13 Feb 2026 10:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Feb 2026 10:11 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में खाद वितरण को लेकर तीखी बहस हुई। विधायक इंदिरा मीणा ने अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया, जबकि कृषि मंत्री ने अतिरिक्त सप्लाई का दावा किया और निलंबित डीलरों की बहाली पर सफाई दी।

विज्ञापन
Heated Debate in Rajasthan Assembly on Fertilizer Distribution; Ministers-MLAs Face Off on Suspension
राजस्थान विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को खाद वितरण व्यवस्था को लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई। सवाई माधोपुर से विधायक इंदिरा मीणा ने जिले में खाद-बीज वितरण की स्थिति पर सवाल उठाते हुए लंबी कतारों और अव्यवस्थाओं का मुद्दा सदन में उठाया।

विज्ञापन

 
मंत्री का जवाब: अतिरिक्त सप्लाई का दावा
जवाब में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने मांग से अधिक, लगभग 3 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद की सप्लाई की है। उन्होंने बताया कि वितरण मांग से ज्यादा किया गया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर लाइन लगने जैसी समस्याएं सामने आईं, जिन्हें बाद में दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: विधानसभा में अभद्र इशारे पर हंगामा, कांग्रेस MLA पर कार्रवाई की मांग के बीच बजट पर सियासी बयानबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निलंबन और बहाली पर सवाल
इंदिरा मीणा ने पूरक प्रश्न में पूछा कि यदि डीलरों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था तो उन्हें दोबारा बहाल क्यों किया गया। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन डीलरों पर लापरवाही पाई गई, उन्हें सस्पेंड किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब मिलने के बाद बहाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जहां गंभीर अनियमितता मिली, वहां मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
 
बीच में हस्तक्षेप से बढ़ा तनाव
चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा के बीच में बोलने पर सदन का माहौल और अधिक गरमा गया। इस दौरान कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed