Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Dev Ji Temple to Offer Chhappan Bhog Today; Special Annakoot Darshan from Noon in Jaipur

जयपुर: गोविंद देवजी मंदिर में आज सजेगा छप्पन भोग, दोपहर में आधे घंटे होंगे अन्नकूट की विशेष झांकी के दर्शन

Tue, 10 Nov 2026 08:34 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 10 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और सुनहरी पोशाक में विशेष श्रृंगार होगा। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक श्रद्धालु अन्नकूट की विशेष झांकी के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Govind Dev Ji Temple to Offer Chhappan Bhog Today; Special Annakoot Darshan from Noon in Jaipur
गोविंद देव जी मंदिर- जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में दीपावली के बाद आज मंगलवार, 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। शहर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में इस मौके पर ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और विशेष झांकी सजाई जाएगी। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

पंचामृत अभिषेक के बाद सुनहरी पोशाक में दर्शन

अन्नकूट महोत्सव पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंगला आरती के बाद ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को प्राचीन सुनहरी पोशाक धारण कराने की परंपरा निभाई जाएगी। श्रद्धालुओं को इस दिन ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार के दर्शन होंगे।

विज्ञापन

20 से 25 तरह की सब्जियों से सजेगा अन्नकूट का भोग

महोत्सव में ठाकुरजी के दरबार में छप्पन भोग सजाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के पकवान, चावल और कच्चे भोग के व्यंजन शामिल होंगे। अन्नकूट की झांकी में 20 से 25 तरह की सब्जियों का विशेष भोग तैयार किया जाएगा। भगवान को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- दौसा: सरपंच चुनाव में धांधली के आरोपों से गरमाया बड़ौली गांव, पुलिस पर गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; एफआईआर

गोवर्धन और गौ-बछड़ा पूजन की भी परंपरा

अन्नकूट उत्सव पर गोवर्धन पूजा के साथ गौ-बछड़ा पूजन का भी विशेष महत्व है। गोविंद देवजी मंदिर के पश्चिम द्वार पर गोवर्धन और गौ-बछड़े की पूजा की जाएगी। मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार उत्सव मनाया जाएगा।

दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होंगे विशेष दर्शन

मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक अन्नकूट की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। इसके चलते सुबह राजभोग झांकी के दर्शन नहीं होंगे। मंदिर की अन्य सभी झांकियां अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी। विशेष अन्नकूट झांकी के दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी के छप्पन भोग के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed