फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Government employees will be able to participate in RSS programs in Rajasthan

Rajasthan: केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

Sat, 24 Aug 2024 08:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 Aug 2024 08:44 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी कर्मचारी अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। राज्य सरकार ने शनिवार देर शाम एक सर्कुलर जारी कर 52 साल पुरानी इस रोक को हटा लिया है।

विज्ञापन
Government employees will be able to participate in RSS programs in Rajasthan
आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर कोई रोक नहीं रही। शुक्रवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर 52 साल पुरानी इस रोक को हटा लिया है। इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

 

कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा करने के बाद आरएसएस का उल्लेख हटाने का फैसला किया गया है। जिन संगठनों की गतिविधियों में शामिल होने से पहले रोक थी, उस सूची से आरएसएस का नाम हटा लिया गया है।

विज्ञापन


पहले सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और अन्य किसी भी कार्यक्रम में जाने पर पूरी तरह से रोक थी। यहां तक की सरकारी कर्मचारी अवकाश लेकर भी आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकता था। हाल में केंद्र सरकार ने पहले इस रोक को हटाया था। इसके बाद बीजेपी शासित राज्यों में भी इसे हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed