फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot sent a proposal to hand over the investigation of Gogamedi murder case to NIA.

Gogamedi Murder: गोगामेड़ी हत्याकांड में NIA जांच की मांग, गहलोत बोले- ये काम नए सीएम का था, मुझे करना पड़ा

Sat, 09 Dec 2023 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

गोगामेड़ी की हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) को सौंपने का प्रस्ताव कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षर के बाद भेजा गया है। राजस्थान सरकार के गृह विभाग की ओर से गए भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी कई राज्यों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Gehlot sent a proposal to hand over the investigation of Gogamedi murder case to NIA.
गोगामेड़ी हत्याकांड में NIA जांच की मांग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए को दी जा रही है। राजस्थान सरकार ने इस बारे में एनआईए को पत्र भेज दिया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षर से प्रस्ताव भेजा गया है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को समीक्षा बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या हुई है। एनआईए जांच के लिए केंद्र सरकार को मुझे लिखकर भेजना पड़ा। एनआईए जांच का लेटर मेरे साइन के बाद भेजा गया है, जबकि यह काम नए मुख्यमंत्री का था। भाजपा छह दिन में नया मुख्यमंत्री नहीं तय कर पाई है, यही काम अगर कांग्रेस ने किया होता तो ये लोग बहुत चिल्लाते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि लेटर में कहा गया है कि इस मर्डर की जांच एनआईए से होनी चाहिए, हमें ऑब्जेक्शन नहीं है। राज्यपाल ने मुझे कार्यवाहक सीएम बना रखा है, जब तक नया सीएम शपथ नहीं ले लेता, मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। मैं चाहता हूं जल्दी इसका फैसला हो।


राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय
राजस्थान सरकार के गृह विभाग की ओर से गए भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मामले के जो मुख्य आरोपी या मास्टरमाइंड हैं, कई राज्यों में सक्रिय हैं। ऐसे में यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय बन जाता है और इसलिए इसकी जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने ली है, जो एक इंटर स्टेट गैंग है। राजपूत समाज की ओर से भी यही मांग सरकार से की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed