फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Slams CBI Probe Order Against Rahul Gandhi, Says It Puts Unnecessary Burden on Judiciary

Rajasthan News: राहुल गांधी पर CBI जांच के आदेश पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- न्यायपालिका पर अनावश्यक बोझ

Sat, 18 Apr 2026 12:12 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 12:12 PM IST
सार

राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैसले को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों को बार-बार उठाना न्यायिक समय की बर्बादी है। गहलोत ने राहुल गांधी के परिवार के योगदान का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन
Ashok Gehlot Slams CBI Probe Order Against Rahul Gandhi, Says It Puts Unnecessary Burden on Judiciary
राहुल गांधी के पक्ष में बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस निर्णय को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि यह न्यायपालिका द्वारा कार्यपालिका पर अनावश्यक दबाव डालने जैसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन


पहले भी खारिज हो चुकी है याचिका-  अशोक गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गहलोत ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े आरोप पहले भी अदालतों में खारिज किए जा चुके हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि जुलाई 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट और वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश द्वारा इस प्रकार की याचिकाओं को निराधार मानते हुए खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद अब सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना समझ से परे है।
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2026/04/18/whatsapp-image-2026-04-18-at-120902-pm_69e3272003d78.jpeg
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक समय की बर्बादी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों को बार-बार उठाना न केवल न्यायिक समय की बर्बादी है, बल्कि इससे प्रशासनिक एजेंसियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उनके अनुसार, इस तरह के आदेशों से देश की संस्थाओं की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े होते हैं और महत्वपूर्ण मामलों से ध्यान भटकता है। अपने बयान में गहलोत ने राहुल गांधी के परिवार के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पिता और दादी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जबकि उनके परनाना ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वर्षों जेल में रहकर देशहित में अपनी संपत्ति तक समर्पित की थी।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान SI भर्ती 2021 विवाद: सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, भर्ती न रद्द करने की मांग

भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भाईचारे को बढ़ावा मिला
अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश में बढ़ते सामाजिक तनाव को कम करने और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पदयात्रा की। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई को उन्होंने 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed