{"_id":"65b10434cdc8792ad70cb08c","slug":"former-cm-ashok-gehlot-angry-over-registration-of-fir-against-rahul-gandhi-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi FIR Case: 'नहीं डरने वाले राहुल', कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR पर भड़के पूर्व CM अशोक गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi FIR Case: 'नहीं डरने वाले राहुल', कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR पर भड़के पूर्व CM अशोक गहलोत
Wed, 24 Jan 2024 06:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:06 PM IST
सार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम पुलिस द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोके जाने से लेकर राहुल गांधी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने तक के घटनाक्रम को बीजेपी के इशारे पर होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बयान में कहा है कि सीएम तो क्या पीएम तक को अधिकार नहीं है कि वो पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।
विज्ञापन
बता दें कि जयपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी शासित असम राज्य में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोके जाने की घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा को लेकर असम में जो कुछ भी हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है और इसे परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि यह और भी परेशान करने वाली बात है कि कांग्रेस के खिलाफ माहौल और ये सभी हालिया घटनाएं वहां के सीएम के निर्देश पर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम तो क्या पीएम तक को अधिकार नहीं है कि वो पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक एक्स पोस्ट में दी है।
'इंडिया' गठबंधन बैठक में होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव को लेकर 'इंडिया' गठबंधन की नई दिल्ली में बुलाई महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शिरकत किए। इसके लिए गहलोत बुधवार सुबह करीब आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर दिल्ली पहुंचे। गौरतलब है कि गहलोत लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति में शामिल हैं। इस समिति के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को बनाया गया है।